kaisa rahega jharkhand ka mausam imd yellow alert for heavy rainfall and toofani wind झारखंड के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, तूफानी हवाएं भी चलेंगी; येलो अलर्ट जारी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, तूफानी हवाएं भी चलेंगी; येलो अलर्ट जारी

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले तीन दिनों तक झारखंड के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश के साथ तूफानी हवाओं का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने योलो अलर्ट जारी किया है।

Fri, 12 June 2026 06:46 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, तूफानी हवाएं भी चलेंगी; येलो अलर्ट जारी

शहर में गुरुवार शाम हुई झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। सुबह से तेज धूप और गर्मी के कारण लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। शाम करीब चार बजे बारिश शुरू हुई, जिसके साथ हल्की हवाएं भी चलीं। इससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5:30 बजे तक जमशेदपुर में 11 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां सहित झारखंड के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में सड़क किनारे पेड़ से टकराया वाहन, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

झारखंड में आंधी बारिश और ठनका से चार की मौत

रांची समेत झारखंड के कई जिलों में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला और आंधी के साथ बारिश हुई। 60 किमी की रफ्तार से हवा भी चली। आंधी-बारिश के दौरान ठनका से राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दो की जान पूर्वी सिंहभूम में गई जबकि एक मौत रामगढ़ के भदानीनगर में हुई। वहीं गुमला में आंधी के दौरान दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में सड़क किनारे पेड़ से टकराया वाहन, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

इधर, मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को अधिकांश हिस्सों में आंधी व बारिश के साथ कहीं-कहीं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य में दो-तीन दिनों में मानसून के प्रवेश की उम्मीद जताई है है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के रांची में खौफनाक मर्डर, खाने के विवाद में युवक को चाकू से गोद डाला