Five of family killed as vehicle hits roadside tree in Jharkhand झारखंड के सिमडेगा में सड़क किनारे पेड़ से टकराया वाहन, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के सिमडेगा में सड़क किनारे पेड़ से टकराया वाहन, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर बाद कोलेबिरा के अघरमा में उस समय हुई जब चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वाहन पेड़ से टकरा गया।

Thu, 11 June 2026 10:18 PMSourabh Jain पीटीआई, सिमडेगा, झारखंड
share
झारखंड के सिमडेगा में सड़क किनारे पेड़ से टकराया वाहन, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

झारखंड के सिमडेगा जिले में गुरुवार को हुए एक हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा कोलेबिरा के अगरमा में गुरुवार दोपहर को हुआ, जब ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई।

सिमडेगा के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी धर्मदेव पासवान ने हादसे की जानकारी देते हुए PTI को बताया, 'अगरमा में सड़क किनारे पेड़ से SUV के टकराने के बाद पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।' उन्होंने बताया कि चार घायलों को रांची के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हो जाइए तैयार! झारखंड में दस्तक देने जा रहा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट

लातेहार में गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत

उधर एक अन्य घटना में प्रदेश के लातेहार जिले में पानी से भरे एक गड्ढे में गिरकर डूबने से गुरुवार को दो बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना बरियातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमरवाडीह पंचायत के बरवाडीह गांव में हुई। बरियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मृत बच्चियों की पहचान प्रियंका कुमारी (11) और संजू कुमारी (9) के रूप में हुई है, जो आपस में रिश्तेदार थीं।

प्रियंका बनवार प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि संजू तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों के मुताबिक, दोनों बच्चियां सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में आज रात से बंद हो जाएगा बालू खनन, क्या है वजह; NGT ने बताया

थाना प्रभारी ने बताया, 'जब परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, तभी दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि बच्चियां गांव के ही एक गड्ढे में डूब गई हैं।' पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार के सदर अस्पताल भेज दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि ईंट बनाने के लिए एक गड्ढा खोदा गया था और उसमें बारिश का पानी भर गया था। अधिकारी ने बताया, 'हाल ही में हुई बारिश के कारण गड्ढा पानी से भर गया था, जिससे वह खतरनाक हो गया था। पास में खेलते समय बच्चियां उसमें गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।' ग्रामीणों ने इस घटना की जांच और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के रांची में खौफनाक मर्डर, खाने के विवाद में युवक को चाकू से गोद डाला