jharkhand weather many districts will be colder and where will fog wreak havoc झारखंड के किन जिलों में रातें होंगी और सर्द, कोहरा कहां-कहां बरपाएगा कहर?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के किन जिलों में रातें होंगी और सर्द, कोहरा कहां-कहां बरपाएगा कहर?

मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों के दौरान झारखंड के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान और गिरने की वजह से ठंड बढ़ने का अनुमान है। झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा भी छाने का अनुमान है। 

Sat, 3 Jan 2026 04:56 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, रांची
share
झारखंड के किन जिलों में रातें होंगी और सर्द, कोहरा कहां-कहां बरपाएगा कहर?

Jharkhand Mausam: झारखंड में नए साल की शुरुआत से ठंड और बढ़ती नजर आ रही है। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। गुमला 4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और गिर सकता है। सुबह के समय झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाने का अनुमान है। हालांकि, दिन के समय मौसम साफ रहने और धूप निकलने की उम्मीद भी है।

गुमला में 4 डिग्री न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की मानें तो मध्य झारखंड के जिले सबसे ज्यादा ठंडे रहने की संभावना है। गुमला में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे यह झारखंड का सबसे ठंडा जिला रहा। राजधानी रांची और हजारीबाग में भी न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

किन जिलों में रातें होंगी और सर्द?

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में रातें और सर्द हो सकती हैं, जहां पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

कहां-कहां कोहरा बरपाएगा कहर?

मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित रह सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने और धूप खिलने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में बनेंगे 30 सामुदायिक केंद्र, किन इलाकों में हो रहा निर्माण?
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कल कोहरा बरपाएगा कहर; येलो अलर्ट, इसके बाद निकलेगी धूप या छाएगी धुंध
ये भी पढ़ें:इंदौर में दूषित पानी से 13 मौतों का दावा, मामला पहुंचा हाईकोर्ट; किस बात का शक?

उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी झारखंड के जिलों में कैसा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 4 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी झारखंड के जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध देखने को मिल रहा है।