delhi mausam yellow alert for dense fog followed either sunrise or continued haze दिल्ली में कल कोहरा बरपाएगा कहर; येलो अलर्ट, इसके बाद निकलेगी धूप या छाएगी धुंध, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में कल कोहरा बरपाएगा कहर; येलो अलर्ट, इसके बाद निकलेगी धूप या छाएगी धुंध

दिल्ली में ठिठुराने वाली ठंड पड़ रही है। सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कल दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है।

Sat, 3 Jan 2026 03:53 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में कल कोहरा बरपाएगा कहर; येलो अलर्ट, इसके बाद निकलेगी धूप या छाएगी धुंध

Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से -1.9 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। अगले 6 दिन तक आसमान साफ रहने लेकिन सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखे जाने का अनुमान है।

कल कोहरा छाने का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली के साथ ही NCR के विभिन्न हिस्सों में मध्यम कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ नजर आ सकता है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

5, 6 और 7 को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 5 जनवरी को दोपहर के वक्त 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है लेकिन सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। दिल्ली में 6 और 7 जनवरी को भी सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा दिख सकता है लेकिन दोपहर के वक्त आसमान साफ रहने का अनुमान है। दिल्ली में दोनों दिन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है।

Delhi Weather
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर में दूषित पानी से 13 मौतों का दावा, मामला पहुंचा हाईकोर्ट; किस बात का शक?
ये भी पढ़ें:वर्षों से जिनकी नहीं दाखिल हुई अपील, उन कैदियों को राहत; उत्तराखंड HC का आदेश

साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग ने 8 और 9 जनवरी को दिल्ली में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने और दोपहर को आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। दिन में हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। कुल मिलाकर दिल्ली में 5 से 8 जनवरी तक दिन के वक्त आसमान साफ रहने और धूप नजर आने का पूर्वानुमान है। हालांकि पलूशन की स्थिति में उतार चढ़ाव देखा जा सकता है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। एनसीआर में भी मौसम कमोबेश दिल्ली जैसा रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।