Jharkhand weather forecast severe heat wave in 14 districts भीषण हीट वेव की चपेट में झारखंड, इन 14 जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी; कब मिलेगी राहत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

भीषण हीट वेव की चपेट में झारखंड, इन 14 जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी; कब मिलेगी राहत

झारखंड के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को भी लोग गर्मी और लू से बेहाल रहे। राज्य के 14 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। धनबाद में शुक्रवार इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा।

Sat, 23 May 2026 06:58 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
भीषण हीट वेव की चपेट में झारखंड, इन 14 जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी; कब मिलेगी राहत

Jharkhand Weather: झारखंड के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को भी लोग गर्मी और लू से बेहाल रहे। राज्य के 14 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। धनबाद में शुक्रवार इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं शुक्रवार को राज्यभर में सबसे गर्म पलामू जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान मौसम विभाग ने मई के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

धनबाद जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। भीषण गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। रांची मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को भी पलामू, चतरा, गढ़वा और कोल्हान के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसांवा के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। उधर, संताल के जिलों समेत धनबाद, बोकारो में तेज हवा और गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में मां बनी हैवान! दूधमुंहे बच्चे को ट्रेन से फेंका बाहर; मौत

मई के बाद मौसम में हो सकता है बदलाव, मिल सकती है राहत

राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक अधिक चल रहा है। सूचना यह भी है कि शुक्रवार को दोपहर बाद कोल्हान के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव हुए। ठंडी हवा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अब समझ में आ गया कि क्रांति नहीं चलेगी', नक्सलियों ने सरेंडर करते हुए क्या कहा

जिलों में अधिकतम तापमान

झारखंड के 14 जिलों में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान पलामू में दर्ज किया गया है।

पलामू 44.4

गढ़वा 44.0

सरायकेला 43.5

धनबाद 43.0

लातेहार 42.0

कोडरमा 42.0

चतरा 42.0

प.सिंहभूम 42.0

बोकारो 42.0

गिरिडीह 41.3

रामगढ़ 41.0

देवघर 41.0

हजारीबाग 40.0

सिमडेगा 40.0

रांची 39.2

गुमला 39.0

गोड्डा 39.0

लोहरदगा 38.7

पू. सिंहभूम 38.6

दुमका 38.0

पाकुड़ 38.0

साहिबगंज 37.2

जामताड़ा 37.0

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अब समझ में आ गया कि क्रांति नहीं चलेगी', नक्सलियों ने सरेंडर करते हुए क्या कहा