भीषण गर्मी झेल रहे झारखंड को फुहारों से मिलेगी राहत, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा सामने आया है। राजधानी समेत राज्य के आधे भाग में गर्मी पड़ने के साथ मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की गई है। तेज हवा और गरज वाले बादल छाने के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गयी है।

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा सामने आया है। राजधानी समेत राज्य के आधे भाग में गर्मी पड़ने के साथ मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की गई है। तेज हवा और गरज वाले बादल छाने के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गयी है। राज्य में बुधवार को हल्के बादल छाने के साथ मौसम साफ रहा। इस दौरान रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान सामान्य के करीब रहे।
जबकि, न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि हुई है। रांची का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे की तुलना में करीब चार डिग्री बढ़कर 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे दिन में उमस भरी गर्मी बढ़ गई। राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री जमशेदपुर का दर्ज किया गया। वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम 41.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पूर्वी-दक्षिण क्षेत्र पर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के ऊपर बना उक्त साइक्लोनिक सर्कुलेशन से लेकर एक ट्रफ तमिलनाडु तक कायम है। इससे नम हवाओं का निरंतर आना जारी है।
क्या बोले मौसम वैज्ञानिक
झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में रांची समेत अन्य जिलों में अगले चार दिन आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं तेज हवा और गरज के साथ बारिश व वज्रपात की घटना हो सकती है।
जलजमाव संभावित क्षेत्रों में मानसून से पहले सुधार करें : सुशांत गौरव
नगर आयुक्त ने अभियंत्रण शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तकनीकी समिति द्वारा सभी चिन्हित क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था, नालियों की स्थिति, आउटलेट और अन्य तकनीकी पहलुओं का विस्तृत मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने बरसात शुरू होने से पहले आवश्यक सुधारात्मक व निवारक कार्य पूरा करने को कहा। बैठक में पर्यावरण दिवस के अवसर पर होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान की भी समीक्षा की गई। निगम की ओर से जयपाल सिंह स्टेडियम, जगन्नाथपुर तालाब, नर्सरी तालाब, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस समेत विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे।
आगामी मानसून को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहर को जलजमाव की समस्या से बचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति की बैठक की गई। इसमें शहर के विभिन्न संवेदनशील और जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि संभावित जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए विशेष रणनीति के तहत नालियों और नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा रही है। जिन क्षेत्रों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है, उनमें वार्ड संख्या एक की जगतपुरम कॉलोनी, टिंबर लेन, सेवा सदन क्षेत्र, एराम मस्जिद क्षेत्र, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, गुरु नानक स्कूल के आसपास का इलाका, साकेत विहार, कटहल कोचा, कुम्हार टोली, पंचशील नगर, हलदर प्रेस गली, वाईएमसीए क्षेत्र, मौलाना आजाद कॉलोनी तथा गौस नगर-कांटाटोली शामिल हैं। सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्ड में कम से कम 50 पौधे लगाएंगे। बैठक में उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू सहित अभियंत्रण एवं प्रशासनिक शाखा के कई अधिकारी उपस्थित थे।




साइन इन