jharkhand ranchi extortion call 2 crore threat ak47 bomb gumla jewellery loot पैसे नहीं दिए तो बम और AK-47 से बात करेंगे…, रांची में होटल कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

पैसे नहीं दिए तो बम और AK-47 से बात करेंगे…, रांची में होटल कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

पैसे नहीं देने पर बम से उड़ाने और एके-47 से गोली मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में कारोबारी मुकेश श्रीवास्तव ने रातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Tue, 28 April 2026 09:31 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, रांची
share
पैसे नहीं दिए तो बम और AK-47 से बात करेंगे…, रांची में होटल कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

झारखंड के रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र में एक बड़े होटल कारोबारी को व्हाट्सऐप कॉल कर दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई है। पैसे नहीं देने पर बम से उड़ाने और एके-47 से गोली मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में कारोबारी मुकेश श्रीवास्तव ने रातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरी घटना झारखंड के गुमला की है, जहां जेवर व्यापारी से 1 करोड़ के गहने लूट लिए गए हैं।

बम और AK-47 से बात करेंगे…

विवेकानंद कॉलोनी रातू निवासी होटल कारोबारी मुकेश के व्हाट्सऐप पर सोमवार सुबह में एक व्यक्ति ने कॉल किया। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर राहुल सिंह बताया और दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगी। साथ ही धमकी दी कि पांच दिन के भीतर पैसे तैयार रखो। राशि नहीं मिली तो बम व एके-47 से बात करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कहीं 44°C की तपिश, कहीं ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

विदेशी कोड वाले नंबर से आया फोन

कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि उनकी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। फिर उनके व्हाट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज भी आया। मैसेज में राहुल सिंह गैंग लिखा था। इसके बाद मुकेश रातू थाने में मामला दर्ज कराया। इधर, रातू थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से उक्त मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। नंबर विदेशी कोड +351 पुर्तगाल का लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पीड़ित को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है।

गुमला में 1 करोड़ के जेवर की लूट

इधर गुमला से और भी हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गुमला जिले के घाघरा में थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक जेवर व्यवसायी से सोमवार की शाम सात बजे बदमाशों ने एक करोड़ के जेवर और 70 हजार नकद लूट लिए। वहीं दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘सरके चुनर तेरी’ गाना विवाद पर संजय दत्त ने मांगी माफी, बोले- मुझे…

स्कूटी से घर जा रहा था व्यापारी, तभी किया कांड

व्यवसायी शशांक सोनी शाम में दुकान बंद कर अपनी मां के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। फिर पीछे से तीन बाइक पर सवार छह अपराधी पहुंचे और हवाई फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने स्कूटी की चाबी निकाली और डिक्की में रखे एक करोड़ के गहने, नकद 70 हजार लूट भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव दलबल के साथ वहां पहुंचे और जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है, अपराधी जल्द गिरफ्त में होंगे।