jharkhand mausam rainfall hailstorm alert in 10 districts झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 10 जिलों में 3 दिन होगी झमाझम बारिश; ओले भी गिरेंगे, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 10 जिलों में 3 दिन होगी झमाझम बारिश; ओले भी गिरेंगे

झारखंड के कई जिलों में सोमवार से आठ अप्रैल तक आंधी-बारिश का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलो मीटर प्रतिघंटे तक रह सकती है। कई जिलों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

Mon, 6 April 2026 07:55 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 10 जिलों में 3 दिन होगी झमाझम बारिश; ओले भी गिरेंगे

Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में सोमवार से आठ अप्रैल तक आंधी-बारिश का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है। कई जिलों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम में यह बदलाव बंगाल के गांगेय क्षेत्र से तेलंगना तक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की वजह से हो रहा है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

झारखंड के मौसम को लेकर अपडेट देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सोमवार को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिले में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं मंगलवार को रांची, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह में ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि बुधवार को रांची समेत संताल परगना और कोल्हान के सभी जिलों के साथ खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग में ओले गिर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस विस्फोट, डूबने और रोड एक्सीडेंट में 9 की मौत; झारखंड में कहां हुए ये हादसे?

अधिकतम तापमान एक से सात डिग्री तक गिरा

पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ जिलों में बारिश हुई। इसमें रामगढ़ में 21 मिमी, बरही में 12.4, चाकुलिया में 8.6 मिमी समेत रांची, सिमडेगा, चाईबासा, बोकारो, कोडरमा आदि जिले शामिल हैं। इससे अधिकतम तापमान एक से सात डिग्री तक नीचे गिर गया। रांची का अधिकतम पारा करीब दो डिग्री गिर 32.7 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिर कर 18.8 डिग्री पर आ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल युद्ध का झारखंड तक असर, महंगे हो गए कपड़े; बर्तन के भी बढ़े दाम
ये भी पढ़ें:झारखंड पहले अपना हिस्सा देगा तभी केंद्र सरकार से मिलेगी राशि