बदल गया झारखंड का मौसम, कई जिलों में झमाझम हो रही बारिश; डरा रही तूफानी हवाएं
भीषण गर्मी की चपेट में चल रहे झारखंड को शुक्रवार को राहत मिल गई। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है।

Jharkhand Rainfall: भीषण गर्मी की चपेट में चल रहे झारखंड को शुक्रवार को राहत मिल गई। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि बारिश और तेज हवाओं का दौर अगले 72 घंटे तक जारी रहेगा। इस दौरान रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहेगा। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।
इन जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश
झारखंड की राजधानी रांची के साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की चल रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह झारखंड के जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, चाईबासा, जामताड़ा, चतरा, बोकारो, हजारीबाग, गुमला के साथ-साथ लातेहार में भी तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश ये दौर अभी तीन दिनों तक जारी रहेगा।
तेजी से गिरा तापमान
पिछले कुछ दिनों से झारखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ जब बारिश शुरू हुई तो लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिल गई। इस दौरान तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली। तेज बारिश और हवाओं के कारण तापमान अचानक से नीचे आया और लोगों को राहत मिल गई।
गरज-चमक के साथ वज्रपात भी
मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, शुक्रवार सुबह ही बारिश शुरू हो गई और तेज हवाएं भी चलने लगीं। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार सुबह शुरू हुई बारिश के दौरान हवाओं की रफ्तार डराने वाली थी। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की थी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 से 5 दिन तक यही मौसम चलता रहेगा।
क्यों बदल गया झारखंड का मौसम
झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड का मौसम दो टर्फ लाइनों के सक्रिय होने के कारण बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, एक टर्फ लाइन बिहार से लेकर तेलंगाना तक फैली हुई है, जबकि दूसरी टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश से लेकर उड़ीसा के तटीय इलाकों तक फैली हुई है। इन दोनों प्रणालियों के कारण झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।




साइन इन