Jharkhand man was duped of Rs 5 lakh on the pretext of getting a girl for marriage झारखंड में शादी के लिए लड़की दिलाने के बहाने पांच लाख की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में शादी के लिए लड़की दिलाने के बहाने पांच लाख की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

झारखंड के कोडरमा जिले में शादी का झांसा देकर महाराष्ट्र के एक शख्स से करीब 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Mon, 16 Feb 2026 10:13 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कोडरमा, पीटीआई
share
झारखंड में शादी के लिए लड़की दिलाने के बहाने पांच लाख की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

झारखंड के कोडरमा जिले में शादी का झांसा देकर महाराष्ट्र के एक शख्स से करीब 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह कार्रवाई महाराष्ट्र के परभणी जिले के संभाजी गांव के एक निवासी द्वारा 14 फरवरी को तिलैया थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे और उसके रिश्तेदारों को शादी के लिए लड़की दिलाने का भरोसा दिया था और इसी बहाने उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए।

तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा, रविवार को कोडरमा से पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि वे तीन महिलाओं और कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंग चलाते थे, जो लोगों को शादी के झूठे वादे कर अपना शिकार बनाते थे। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि महाराष्ट्र का रहने वाला यह शख्स झारखंड के इन जालसाजों के संपर्क में कैसे आया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में बच्चा चोरी के शक में बवाल, महिला समेत पांच लोगों को पीटा
ये भी पढ़ें:रामगढ़ में खुलेगा झारखंड का पहला 'ट्रांसकैफे', ट्रांसजेंडर संभालेंगे कमान
ये भी पढ़ें:झारखंड में 20 साल का लड़का पुल से नदी में कूदा, सबके सामने की आत्महत्या

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और 10,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस गैंग के अन्य सदस्यों और महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।