Special Trains via Tatanagar Station Bilaspur Sambalpur Raipur and Durg Routes Announced टाटानगर होकर चलेगी चार स्पेशल ट्रेन, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
More

टाटानगर होकर चलेगी चार स्पेशल ट्रेन

जमशेदपुर में टाटानगर स्टेशन से बिलासपुर, संबलपुर, रायपुर और दुर्ग की चार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। दक्षिण पूर्व रेलवे ने समय सारणी जारी की है। ट्रेनें 22 से 30 अप्रैल के बीच चलेंगी, जिससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। पहले भी कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई थी।

Tue, 21 April 2026 02:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
टाटानगर होकर चलेगी चार स्पेशल ट्रेन

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन होकर बिलासपुर, संबलपुर, रायपुर और दुर्ग की चार स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने सोमवार को इन स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी। दुर्ग शालीमार स्पेशल ट्रेन 29 और 30 अप्रैल को अप-डाउन करेगी। रायपुर से खड़गपुर के बीच 23 और 24 अप्रैल को स्पेशल ट्रेन चलेगी। संबलपुर से शालीमार के बीच टाटानगर होकर 22 से 29 अप्रैल तक स्पेशल ट्रेन दो फेरे लगाएगी। वहीं, बिलासपुर शालीमार स्पेशल ट्रेन 25 और 26 अप्रैल को अप-डाउन करेगी। चार स्पेशल ट्रेन चलने से टाटानगर, चक्रधरपुर, घाटशिला, चाकुलिया, खड़गपुर एवं कोल्हान के अन्य स्टेशनों के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चर्लपल्ली से बरौनी और मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

इससे पहले पुणे से संतरागाछी, मुंबई से संतरागाछी, शालीमार और इतवारी से संतरागाछी स्पेशल ट्रेन की घोषणा हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा-हटिया ट्रेन का मार्ग 22 व 25 को बदलेगा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुर्गापुर से बलसाड और उधना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।