Jharkhand Congress Secretary Rakesh Tiwari Criticizes Women s Reservation Bill Failure as Politically Motivated महिला आरक्षण संशोधन बिल राजनीति से प्रेरित, इसलिए गिरा : राकेश तिवारी, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण संशोधन बिल राजनीति से प्रेरित, इसलिए गिरा : राकेश तिवारी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश तिवारी ने महिला आरक्षण संशोधन बिल के गिरने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह बिल भाजपा के राजनीतिक लाभ के लिए लाया गया था और इसके गिरने से यह स्पष्ट हुआ कि सरकार अपनी मनमानी नहीं कर सकती।

Sat, 18 April 2026 12:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
महिला आरक्षण संशोधन बिल राजनीति से प्रेरित, इसलिए गिरा : राकेश तिवारी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश तिवारी ने संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल के गिरने पर अपने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित था। यह बिल भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने राजनीतिक इस्तेमाल के लिए लायी थी, इसलिए इसका गिरना मजबूत लोकतांत्रिक ढांचे को प्रदर्शित करता है। और इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि सरकार अपनी मनमानी नहीं कर सकती। तिवारी ने कहा महिला आरक्षण बिल 2023 में ही संसद से पारित हो चुका है। फिर से महिला आरक्षण बिल लाकर और उसको परिसीमन से जोड़कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने की मंशा भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की थी, जिसे विपक्ष ने नाकाम कर उनके तानाशाही और मनमाने रवैए पर लगाम लगा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 साल में पहली बार संसद के अंदर हारी मोदी सरकार, अब क्या है आगे का प्लान?

देश की महिलाएं इस बात को भली भांति समझ रही हैं कि यह बिल पूरी तरह राजनीति से प्रेरित था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, BJP प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट! तेलंगाना में भारी बवाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या भाजपा को पहले से था विधेयक गिरने का अंदाजा, फिर क्यों महिला आरक्षण में संशोधन का खेला दांव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।