जेएफसी अंडर-14 ने फाइनल राउंड से पहले दिखाया भरोसा
जमशेदपुर एफसी अंडर-14 के हेड कोच राहुल राज ने एआईएफएफ सब-जूनियर लीग फाइनल राउंड से पहले अपनी टीम पर भरोसा जताया। टीम ने जोनल राउंड में सभी 10 मैच जीतकर ग्रुप G में टॉप किया है। फाइनल राउंड 2 मई से महाबलीपुरम, चेन्नई में खेला जाएगा।
जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी अंडर-14 के हेड कोच राहुल राज ने एआईएफएफ सब-जूनियर लीग फाइनल राउंड से पहले अपनी टीम पर पूरा भरोसा जताया है। टीम ने जोनल राउंड में सभी 10 मैच जीतकर ग्रुप G में टॉप किया और सीधे क्वालीफाई किया।राहुल ने इस सफलता का श्रेय टीम के मजबूत झारखंड कोर (19 स्थानीय खिलाड़ी) और अनुशासित विकास पथ को दिया। उन्होंने कहा कि लड़कों ने शानदार कमिटमेंट दिखाया है। रेजिडेंशियल सेटअप ने उनकी समझ और अनुशासन को और मजबूत किया है। फाइनल राउंड 2 मई से महाबलीपुरम, चेन्नई में खेला जाएगा। कोच ने कहा कि प्रेशर में बेहतर फैसले और क्लिनिकल खेल ही चुनौतीपूर्ण मुकाबलों में काम आएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन