Mohammad Sanan Credits Team s Success to Aggressive Strategy and Fan Support आक्रामक रणनीति और फैंस का साथ, जेएफसी की जीत का राज: मोहम्मद सनन, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
More

आक्रामक रणनीति और फैंस का साथ, जेएफसी की जीत का राज: मोहम्मद सनन

जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी मोहम्मद सानन ने टीम की जीत का श्रेय आक्रामक रणनीति और फैंस के समर्थन को दिया है। हाल ही में दो गोल कर जीत के हीरो बने सानन ने कहा कि टीम ने शुरुआत से ही विपक्षी पर दबाव बनाने की योजना बनाई थी। अगला मुकाबला एफसी गोवा के खिलाफ 1 मई को है।

Mon, 27 April 2026 05:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
आक्रामक रणनीति और फैंस का साथ, जेएफसी की जीत का राज: मोहम्मद सनन

जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी मोहम्मद सानन ने टीम की शानदार फॉर्म का श्रेय आक्रामक रणनीति और घरेलू दर्शकों के समर्थन को दिया है। हालिया मैच में दो गोल कर जीत के हीरो रहे सनन ने कहा कि टीम ने शुरुआत से ही विरोधी पर दबाव बनाने की योजना बनाई थी, जो पूरी तरह सफल रही। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि तेज शुरुआत टीम की रणनीति का हिस्सा थी, ताकि विपक्षी टीम को संभलने का मौका न मिले। सनन ने कहा कि जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेलना हमेशा टीम को अतिरिक्त ऊर्जा देता है और फैंस का समर्थन खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

लीग के निर्णायक दौर में इस जीत को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने आगे भी लगातार जीत और बेहतर प्रदर्शन पर फोकस रखने की बात कही। जमशेदपुर एफसी का अगला मुकाबला एफसी गोवा के खिलाफ 1 मई को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।