Peace Committee Meeting Held for Bakrid Celebration in Churchu चुरचू थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
More

चुरचू थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

चुरचू में शुक्रवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंजुमन कमेटी के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बीडीओ ललित राम ने पर्व को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। थाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जानकारी दी।

Fri, 22 May 2026 06:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share
चुरचू थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

चुरचू, प्रतिनिधि। चुरचू थाना परिसर में शुक्रवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के अंजुमन कमेटी के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कुमार अश्विनी एवं बीडीओ ललित राम ने संयुक्त रूप से की। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ललित राम ने लोगों को आगामी बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया।वहीं थाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी अंजुमन कमेटियों की सूची के अनुसार पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर रहेगा चाक-चौबंद सुरक्षा

बैठक में चनारो मुखिया ब्रिज बिहारी महतो, शमीम अंसारी, मो मोबिन खान, प्रदीप कुमार यादव, अकबर हुसैन, शहजाद हुसैन, प्रविल यादव, जयप्रकाश यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं बकरीद
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।