Jharkhand Government Changes School Timings Due to Extreme Heat भीषण गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

झारखंड सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। आदेश के अनुसार, केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7 से 11:30 बजे तक होंगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के लिए समय सुबह 7 से 12 बजे तक होगा। यह आदेश 21 अप्रैल से लागू है।

Mon, 20 April 2026 07:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share
भीषण गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। इस बाबत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी किया है। यह आदेश हजारीबाग जिले के सभी स्कूलों में प्रभावी होगा। यह आदेश 21 अप्रैल से लागू हो गया है। आदेश के मुताबिक जिले के सभी विद्यालयों में केजी से कक्षा आठ तक का क्लास सुबह सात से 11:30 बजे तक संचालित की जाएगी। वहीं कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए क्लास का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजी से 8 तक की कक्षाएं 11:30 बजे तक चलेंगी

हालांकि शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मियों का कार्य अवधि पूर्व की तरह सात बजे सुबह से दोपहर एक बजे तक ही होगा। बच्चों के स्कूल से जाने के बाद शिक्षक गैर-शैक्षणिक कार्य करेंगे। विभाग ने इस आदेश का पालन सख्ती से करने का निर्देश दिया है। जिले में इन दिनों तापमान लगातार बड़ रहा है, जिससे दोपहर के समय लू और उमस की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है। इस बाबत डीइओ प्रवीण रंजन ने कहा कि विभाग का यह आदेश सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में भीषण गर्मी व लू की चेतावनी के बाद बदला स्कूलों का समय, जानिए नई टाइमिंग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी और लू की चपेट में गोड्डा, 41 डिग्री तापमान से जनजीवन प्रभावित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।