BJP Meeting in Balumath Focus on Welfare Schemes and Organizational Strengthening पूर्वी मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न, Latehar Hindi News - Hindustan
More

पूर्वी मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न

बालूमाथ में भाजपा की कार्यसमिति बैठक हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष अखलेश भोगता ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

Sat, 6 June 2026 11:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share
पूर्वी मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न

बालूमाथ, प्रतिनिधि। भाजपा बालूमाथ पूर्वी मंडल की कार्यसमिति बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष अखलेश भोगता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अखलेश भोगता ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। बैठक में संगठन विस्तार,बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रजापति,राजेंद्र साहू,बूथ अध्यक्ष मोहन पांडेय,तुलसी प्रसाद,प्रमोद प्रसाद,निर्मल यादव,विनोद कुमार, कैलाश यादव,केदार यादव,राजदेव यादव,पिंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रसाद ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।