Scorching Heat in Ghatshila Rise in Patients Due to Heat-Related Illnesses भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, Ghatsila Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

घाटशिला में प्रचंड गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़कर 110-120 हो गई है, जो डायरिया, लूज मोशन और बुखार से पीड़ित हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि घर से बाहर न निकलें और तरल पदार्थों का सेवन करें। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है।

Sun, 26 April 2026 01:52 AMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share
भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

घाटशिला। घाटशिला अनुमंडल में इन दिनों प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गर्मी से लोग दिन की कौन कहे रात में चलने वाली गर्म हवा से भी परेशान हैं, न घर में चैन है न बाहर। भीषण गर्मी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं, यही कारण है कि अस्पताल में पहले की अपेक्षा मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो रही है। पहले जहां 80 से 90 मरीज प्रत्येक दिन ओपीडी में पहुंचते थे, वहीं अब 110 से 120 मरीज डायरिया, लूज मोशन, उल्टी, बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की मानें तो गर्मी से ग्रसित होकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में बेड के साथ-साथ दवा भी उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें

इतना ही नहीं अस्पताल के बाहर ओआरएस का काउंटर भी आम मरीजों के लिए लगाया गया है, ताकि लोग धूप में अस्पताल पहुंचने पर इसका सेवन कर सकें। इस संबंध में घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. राजेन्द्र नाथ सोरेन ने कहा कि भीषण गर्मी से बचना है तो बिना किसी काम के घर से नहीं निकले। अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। साथ ही सत्तू, गन्ने का रस, फलों का जूस, इलेक्ट्रोल पाउडर, बेल और आम का शरबत जैसे तरल पदार्थों का नियमित सेवन करना चाहिए। दूसरी ओर तापमान में लगातार बढ़ोतरी और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शुक्रवार को जहां दिन का पारा 39 डिग्री के आसपास था, वहीं शनिवार को यह बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया। इसके कारण दिन के 11 बजे के बाद बाजार से लेकर एनएच-18 तक सड़क पूरी तरह सन्नाटा पसर जा रहा है। बुजुर्गों की मानें तो कई साल बाद ऐसी भीषण गर्मी अप्रैल माह में देखने को मिल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू और डिहाईड्रेशन से बचाव के लिए अस्पतालों में बना विशेष वार्ड
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धधका सूरज, आसमान से बरसी आग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।