Kanhar River Drought Threatens Water Supply in Jharkhand-Chhattisgarh सूखने लगी झारखंड-छत्तीसगढ़ का लाइफलाइन नहर नदी, बढ़ने लगी चिंता, Garhwa Hindi News - Hindustan
More

सूखने लगी झारखंड-छत्तीसगढ़ का लाइफलाइन नहर नदी, बढ़ने लगी चिंता

फोटो गोदरमाना एक: झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित कनहर नदी बढ़ती गर्मी के बीच झारखंड-छत्तीसगढ़ के लोगों की लाइफलाइन कनहर नदी अब सूखने के कगार पर पहुंच गय

Mon, 20 April 2026 12:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share
सूखने लगी झारखंड-छत्तीसगढ़ का लाइफलाइन नहर नदी, बढ़ने लगी चिंता

गोदरमाना, प्रतिनिधि। बढ़ती गर्मी के बीच झारखंड-छत्तीसगढ़ के लोगों की लाइफलाइन कनहर नदी अब सूखने के कगार पर पहुंच गया है। नदी सूखने से सीमांत क्षेत्र गोदरमाना सहित अन्य इलाकों में जलस्तर काफी नीचे जा रहा है। अभी से ही कई चापाकलों से पानी कम निकलने लगा हे। पंद्रह दिन पहले बना स्व दुखी साव के घर के पास का चापाकल सुबह आठ से दस जार पानी देने के बाद बंद हो जाता है। उसी तरह सड़क के किनारे उपेंद्र प्रसाद के घर के पास के लगा चापाकल का हाल भी यही है। घटते जल स्तर का सीधा प्रभाव यहां के स्थानीय लोगों पर पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुलबुल पंचायत के जसपुर गांव में जल संकट गहराया,

यहां का पूरा क्षेत्र पानी के लिए चापाकल के पर ही निर्भर है। अगर यही स्थिति रही तो पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ेगा। गोदरमाना के कई किसान अपने खेतों में भिंडी, नेनुआ, बोदी, खीरा, टमाटर सहित कई तरह की सब्जियां लगाए हुए हैं। अगर कनहर नदी सूख जाती है तो इन किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कनहर नदी के सूखने से उसका असर गोदरमाना, हाटदोहर, लीलापत्थर, जेनेवा, भंवरी सहित कई गांवों पड़ रहा है। लोगों को पीने का पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खेतों में लगी फसलों की सिंचाई में भी परेशानी हो रही है। उसके अलावा नदी के सूखने से जंगली पशु-पक्षियों के लिए भी पानी का संकट खड़ा हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।