ट्रैक्टर चोरी करने के गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा,दो पश्चिम बंगाल व एक दुमका से गिरफ्तार
दुमका की पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया और संजीव मड़ैया सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी के दो ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी दी। सभी अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। चोरी के ट्रैक्टरों को बरामद कर लिया गया है।

दुमका, प्रतिनिधि। ट्रैक्टर चोरी करने के गिरोह का खुलासा करते हुए दुमका की पुलिस टीम ने शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुलकुलीडंगाल से एक अभियुक्त संजीव मड़ैया को गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया। दोनों साथी पश्चिम बंगाल का निवासी है। पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के शांतिनिकेतन एवं मोहम्मद बाजार के सावराकुड़ी से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चोरी के दोनों ट्रैक्टरों को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर केन्द्रीय कारा भेज दिया है। बताया जाता है कि 8 अप्रैल की रात में मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत केशियाबहाल गांव से ट्रैक्टर की चोरी हुई थी। वहीं दूसरी ट्रैक्टर की चोरी 16 मई को शिकारीपाड़ा थाना अन्तर्गत कोलपाड़ा के बांकीजोर से हुई थी। केशियाबहाल गांव के तापस मांझी ने मुफस्सिल थाना में 9 अप्रैल को ट्रैक्टर चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखित आवेदन में जिक्र किया था कि वे अपनी ट्रैक्टर को प्रतिदिन की तरह घर के दरवाजे के पास खड़ी की थी। दूसरी दिन ट्रैक्टर जिस जगह पर खड़ी की थी,उस जगह पर ट्रैक्टर खड़ी नहीं थी। वहीं शिकारीपाड़ा थाना अन्तर्गत कोलपाड़ा के बांकीजोर निवास मनोज मंडल के घर के सामने से ट्रैक्टर की चोरी हुई थी। दोनों थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दुमका के पुलिस अधीक्षक ने ट्रैक्टर चोरी की बढ़ती घटना को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया
गठित टीम के सदस्यों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 मई को सबसे पहले शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुलकुलीडंगाल से एक अभियुक्त संजीव मड़ैया को गिरफ्तार किया। आरोपी ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। साथ ही साथ चोरी करने में अपने दो साथियों का नाम शेख अजीजुल ग्राम सावराकुड़ी (पश्चिम बंगाल),दूसरा बंसी दास ग्राम दरपाशीला थाना शांतीनिकेतन बोलपुर बताया। जिसके बाद आरोपी के दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी ने अपना-अपना अपराध स्वीकार कर लिया है तथा तीनों के निशानदेही से दोनों कांडों में चोरी किए गए दोनों ट्रैक्टर को एक सावराकुड़ी मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र से तथा एक ट्रैक्टर बोलपुर शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
संजीव मड़ैया पिता पवन मड़ैया, ग्राम कुलकुलीडंगाल थाना शिकारीपाड़ा, जिला दुमका।
बंसी दास पिता निताई दास ग्राम दरपाशीला थाना शांतिनिकेतन, बीरभूम पश्चिम बंगाल
शेख अजीजुल पिता स्व० शेख अब्दुल रहीम ग्राम सावराकोड़ी, थाना मोहम्मद बाजार, पश्चिम बंगाल।
जब्त किए गए समानों का विवरण
महिंद्रा कम्पनी का ट्रैक्टर सं० डब्ल्यू बी 37सी 1540
महिंद्रा कम्पनी का ट्रैक्टर सं०जेएच-04जे 9714
छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी व अन्य
एसडीपीओ विजय कुमार महतो,मुफस्सिल थाना प्रभारी जगन्नाथ धान, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा, पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार, मुफ्फसिल थाना,पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार भारद्वाज शिकारीपाड़ा थाना, पुलिस अवर निरीक्षक आनन्द हेमब्रम शिकारीपाड़ा थाना,सहायक अवर निरीक्षक मुश्ताक आलम, मुफ्फसिल थाना,अमित कुमार के अलावे अन्य कई पुलिस कर्मी शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन