ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर बरामद
शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कोलपाड़ा बांकीजोर से ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया। दो दिन पहले मनोज कुमार मंडल के घर के बाहर से ट्रैक्टर चोरी हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संजीव मड़ैया और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया, और चोरी किए गए ट्रैक्टर बरामद किए।

शिकारीपाड़ा , प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कोलपाड़ा बांकीजोर से ट्रैक्टर चोरी के मामले का उद्वेदन करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जाता है दो दिन पूर्व बांकीजोर कोल पाड़ा के मनोज कुमार मंडल के घर के बाहर रखी ट्रैक्टर को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया। इसके पूर्व भी दुमका के केसियाबहाल से एक महापूर्व ट्रैक्टर चोरी की घटना हुई थी। चोरी कि घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुमका के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
चोरी की घटनाओं की जांच
चोरी की घटनाओं के उदभेदन एवं बरामदगी हेतु किया गया जिसके बाद गठित टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए दिनांक 16 मई को सबसे पहले शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुलकुलीडंगाल से एक अभियुक्त संजीव मड़ैया को गिरफतार किया जिसने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया साथ ही साथ चोरी करने में अपने दो साथी शेख अजीजुल ग्राम सावराकुड़ी (पश्चिम बंगाल) एवं बंसी दास ग्राम दर्पासिला थाना शांतीनिकेतन बोलपुर बताया जिसके बाद उनके दोनों साथियों को भी गिरफतार कर लिया गया। जिनके निशानदेही से दोनों कांडो में चोरी किया गया दोनों ट्रेक्टर एक सावराकुड़ी मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र से तथा एक ट्रेक्टर बोलपुर शांतीनिकेतन थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने बताया उक्त तीनों लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन