Special Trains Announced Kolkata Durgapur and More Routes on April Schedule खातीपुरा-हावड़ा और बीकानेर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन चलेगी, Dhanbad Hindi News - Hindustan
More

खातीपुरा-हावड़ा और बीकानेर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन चलेगी

यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा से हावड़ा और बीकानेर-कोलकाता के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। बलसाड, उधना और साबरमती से दुर्गापुर के लिए भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा, मदार और उदयपुर के बीच भी ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं।

Wed, 22 April 2026 02:14 AMRavikant Jha हिन्दुस्तान, धनबाद
share
खातीपुरा-हावड़ा और बीकानेर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन चलेगी

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए खातीपुरा से हावड़ा और बीकानेर-कोलकाता के बीच धनबाद-कोडरमा के रास्ते स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 09701 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 23 अप्रैल को, 09702 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 25 अप्रैल को और 04701 बीकानेर-कोलकाता स्पेशल (वनवे) स्पेशल 28 अप्रैल को चलेगी। ---बलसाड, उधना, साबरमती से दुर्गापुर की चलेगी ट्रेनरसोई गैस संकट और बंगाल चुनाव के मद्देनजर बलसाड से दुर्गापुर, उधना से दुर्गापुर एवं साबरमती से दुर्गापुर के बीच धनबाद के रास्ते ट्रेनें चलेंगी। 09143 बलसाड-दुर्गापुर स्पेशल 25 अप्रैल को, 09144 दुर्गापुर-बलसाड स्पेशल 27 अप्रैल को, 09175 उधना-दुर्गापुर स्पेशल 26 व 27 अप्रैल को, 09176 दुर्गापुर-उधना स्पेशल 27 और 28 अप्रैल को, 09413 साबरमती-दुर्गापुर स्पेशल 24 अप्रैल तथा 09414 दुर्गापुर-साबरमती स्पेशल 26 अप्रैल को चलेगी।---मदार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोडरमा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

और उदयपुर की ट्रेनों के बढ़े फेरेरेलवे ने 09603 मदार-हावड़ा स्पेशल 21 और 28 अप्रैल को, 09604 हावड़ा-मदार स्पेशल 22 और 29 अप्रैल को चलेगी। इसी तरह 09623 उदयपुर-आसनसोल स्पेशल 28 अप्रैल और आसनसोल-उदयपुर स्पेशल 30 अप्रैल को चलेगी। इसी तरह 04516 चंडीगढ़-हावड़ा स्पेशल 25 अप्रैल को और 04515 हावड़ा-चंडीगढ़ स्पेशल 27 अप्रैल को चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यात्रियों के लिए खुशखबरी, जयपुर से हावड़ा के बीच अतिरिक्त ट्रेनें, कई स्टेशनों पर ठहराव
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हावड़ा–चंडीगढ़ के बीच समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।