महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग करने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन
धनबाद में कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल 2023 के समर्थन में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के बाद सभा में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह इस बिल को लागू करने में अनावश्यक देरी कर रही है।

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने महिला आरक्षण बिल 2023 को लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रर्दशन किया। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित धनबाद जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भी भागेदारी थी। गुरुवार को विरोध मार्च रणधीर वर्मा चौक से उपायुक्त कार्यालय तक गया, जहा पर जुलूस सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर देश को दिग्भ्रमित कर रहे हैं और इसे लागू करने में अनावश्यक देरी की जा रही है।
128 संविधान संशोधन विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 लोकसभा और राज्य सभा में पारित है। इसके तहत एक तिहाई सीट आरक्षित करनी है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने का एक ऐतिहासिक अवसर है, लेकिन सरकार इसे केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए अब किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रदेश महासचिव मदन महतो ने कहा कि मोदी सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। विरोध प्रर्दशन में दिनेश सिंह डुंगूर, मुख्तार खान, करीम अंसारी, रामगोपाल भूवानिया, मनोज यादव, शाहिद कमर, राशिद रजा अंसारी, अवध नारायण प्रसाद, क्यूम खान, महेंद्र दुबे, कालीचरण यादव, इरफान खान चौधरी, मंटु दास, लगन देव यादव, अछयवर प्रसाद, राजू दास, जहीर अंसारी, आशिफ रजा, सीता राणा, संतोष चौधरी, रूबी खातून, गोपाल कृष्ण चौधरी, एस के शाही, मनोज कुमार हाड़ी, योगेश रजक, मृत्युंजय सिंह, नवीन पासवान, देवेंद्र कुमार, संतोष राय, भगवान दास, श्याम कुमार साव, गंगा बाल्मिकी, बलराम महतो, बमभोली सिंह, प्रभात सुरोलिया, बिलकिस खानम, रामदुलारी, हेमंती जायसवाल, रवि चौबे, मिस्टर खान, आशीष सिन्हा, आंनद मोदक, दीपक पासवान, अख्तर खान, रविंद्रननाथ चौधरी, अरविंद सैनी, अनूप पांडेय, प्रवीन चौधरी, हीरा नोनिया, शौकत खान, सयूम खान, देवेंद्र पासवान, सनी सिंह, अशोक महतो, अलोक मालाकार, गुलाम सदा, मधुसुदन चौधरी, विक्की तांती, भोला सिंह, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, बिरेंद्र पासवान, जावेद रजा, सोनी देवी थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन