पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र
Hardoi News - संडीला में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेला में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मो. रईस अंसारी और अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। लाभार्थियों ने सरकार और नगर पालिका का आभार व्यक्त करते हुए योजना के लाभों की सराहना की।
संडीला। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत संचालित लोक कल्याण मेला 30 जून के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद परिसर में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योजना का लाभ प्राप्त कर चुके स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मो. रईस अंसारी एवं अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्हें योजना के लाभों की जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक भी किया गया। लाभार्थियों ने सरकार और नगर पालिका परिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से उन्हें अपने छोटे कारोबार को बढ़ाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने में काफी मदद मिली है।
कार्यक्रम में कम्प्यूटर ऑपरेटर आफताब अहमद, संजीव कुमार, सभासद हाफिज सज्जाद, पंकज, चंद्रकांत तिवारी सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन