Indian Railways Announces Additional Stop for Asansol-Patna Special Train at Mananpur Station आसनसोल-पटना स्पेशल का मननपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव, Deogarh Hindi News - Hindustan
More

आसनसोल-पटना स्पेशल का मननपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर- 03201/03202 आसनसोल-पटना स्पेशल ट्रेन को मननपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था 18 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। मननपुर स्टेशन पर दोनों ट्रेनें एक-एक मिनट का ठहराव करेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।

Sat, 18 April 2026 02:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share
आसनसोल-पटना स्पेशल का मननपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

जसीडीह। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन नंबर- 03201/03202 आसनसोल-पटना-आसनसोल स्पेशल ट्रेन को मननपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था 18 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। आसनसोल रेल मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर- 03202 पटना-आसनसोल स्पेशल ट्रेन मननपुर स्टेशन पर सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी, जबकि ट्रेन नंबर- 03201 आसनसोल-पटना स्पेशल शाम 17:21 बजे यहां पहुंचेगी। दोनों ही ट्रेनें मननपुर स्टेशन पर एक-एक मिनट का निर्धारित ठहराव करेंगी। इस निर्णय से मननपुर व आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, खासकर उनलोगों को जो रोजाना पटना और आसनसोल के बीच यात्रा करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सासाराम-डेहरी के रास्ते छह जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

अब उन्हें अन्य स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। रेलवे सूत्रों ने बताया कि यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा और अधिक सुगम बन सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान-बिहार यात्रियों के लिए खुशखबरी; मदार-पटना स्पेशल ट्रेन चलेगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।