Asansol Division Cracks Down on Unauthorized Alarm Chain Pulling in Trains एक चेन पुलिंग, सैकड़ों यात्रियों पर भारी, Deogarh Hindi News - Hindustan
More

एक चेन पुलिंग, सैकड़ों यात्रियों पर भारी

जसीडीह प्रतिनिधिट्रेन मे अनधिकृत अलार्म चेन पुलिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आसनसोल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यापक अभियान चलाते हुए क

Fri, 24 April 2026 01:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share
एक चेन पुलिंग, सैकड़ों यात्रियों पर भारी

जसीडीह प्रतिनिधि ट्रेन मे अनधिकृत अलार्म चेन पुलिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आसनसोल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यापक अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। मंडल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में कुल 1,484 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 1,455 दोषियों को गिरफ्तार किया गया तथा ₹8.78 लाख का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन समय पालन के तहत विभिन्न विभागों के समन्वय से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ट्रेनों की समयनिष्ठता बनाए रखना, रेल परिचालन को बाधारहित बनाना और यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर सेवा प्रदान करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेन पर पथराव व चैन पुलिंग को लेकर आरपीएफ हुई सख्त

रेलवे सूत्रों के अनुसार, अलार्म चेन का दुरुपयोग एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। बिना आपात स्थिति के चेन खींचने से ट्रेनें अनावश्यक रूप से रुक जाती हैं, जिससे समयपालन प्रभावित होता है और सैकड़ों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसका असर विशेष रूप से उन यात्रियों पर पड़ता है जो परीक्षा, इलाज या ड्यूटी के लिए समय पर पहुंचना चाहते हैं। मंडल के विभिन्न स्टेशनों और संवेदनशील रेलखंडों पर लगातार जागरूकता अभियान, उद्घोषणाएं और सघन जांच चलाए जा रहे हैं। बावजूद घटनाओं की पुनरावृत्ति चिंता का विषय बनी हुई है। रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 141 के तहत अलार्म चेन का दुरुपयोग दंडनीय अपराध है, जिसमें कारावास और जुर्माने का प्रावधान है। आसनसोल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करें और अलार्म चेन का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें, ताकि सुरक्षित और समयबद्ध रेल सेवा सुनिश्चित हो सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।