RPF Takes Strict Action Against Stone Pelting and Chain Pulling in Basti District ट्रेन पर पथराव व चैन पुलिंग को लेकर आरपीएफ हुई सख्त, Basti Hindi News - Hindustan
More

ट्रेन पर पथराव व चैन पुलिंग को लेकर आरपीएफ हुई सख्त

Basti News - बस्ती जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन पर पथराव और अवैध चेन पुलिंग की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। आरपीएफ टीम ने संवेदनशील स्थानों की पहचान की है और स्थानीय लोगों को जागरूक कर रही है। जनवरी 2026 से अब तक चार पत्थरबाजी और 26 चेन पुलिंग मामलों में कार्रवाई की गई है।

Thu, 23 April 2026 02:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share
ट्रेन पर पथराव व चैन पुलिंग को लेकर आरपीएफ हुई सख्त

बस्ती। जिले में रेलवे सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन पर पथराव व अवैध चेन पुलिंग की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों व घटनाओं को देखते हुए आरपीएफ ने ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने का अभियान शुरू कर दिया है, जहां अक्सर पथराव व चेन पुलिंग की घटनाएं सामने आती हैं। आरपीएफ की टीम रेलवे ट्रैक के किनारे बसे गांवों व शहरी क्षेत्रों में विशेष निगरानी कर रही है। इसके साथ-साथ टीम स्थानीय लोगों को जागरूक भी कर रही है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन पर पथराव करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर आरोपियों को कठोर सजा का प्रावधान है। अधिकतम दस वर्ष की सजा से लेकर आजीवन कारावास तक हो सकता है। इसी प्रकार बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करना भी दंडनीय अपराध है। चेन पुलिंग की घटनाओं के कारण ट्रेनों की समय सारिणी प्रभावित होता है। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ता है। इससे रेलवे संचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।--इन जगहों पर आरपीएफ टीम कर रही विशेष निगरानीजनपद की आरपीएफ टीम अपने क्षेत्र में पत्थरबाजी जैसी कई घटना स्थल को चिह्नित किया है, जिसमें बस्ती स्टेशन से ओड़वारा तक, खलीलाबाद से मगहर स्टेशन के बीच, बस्ती व गोविंदनगर स्टेशन के बीच व गौर से बभनान स्टेशन के बीच में अक्सर पत्थरबाजी की घटनाएं निरंतर आते है। जिससे रेल पर पत्थर फेंक कर यात्रियों को परेशान किया जाता है। इस पत्थरबाजी से यात्री भी घायल हो जाते हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ की टीम इन जगहों पर विशेष निगरानी कर रही है।--पत्थरबाजी में चार व चेन पुलिंग में 26 लोगों पर कार्रवाईबस्ती रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने वर्ष 2026 यानि जनवरी माह से अब तक पत्थरबाजी में चार व चेन पुलिंग में 26 लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया गया है, लेकिन कार्रवाई होने के बावजूद भी इन जगहों पर अक्सर चेन पुलिंग व पत्थरबाजी कर रहे है। जिससे आरपीएफ ने उन स्थानों पर विशेष निगरानी के लिए आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया है।--बस्ती परिक्षेत्र में पत्थरबाजी व चेन पुलिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस घटनाओं से यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ता है। ऐसी स्थिति में रेल लाइन से सटे गांवों व शहरों में जाकर जागरूक किया जा रहा है। वहीं चिह्नित जगहों पर विशेष निगरानी किया जा रहा है। जिससे पत्थरबाजी व चेन पुलिंग जैसे घटनाओं को रोका जा सके।मिर्जा रासिद बेग, इंस्पेक्टर, आरपीएफ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।