couple suicide in lohardaga deadbody found in pieces लोहरदगा में कपल ने किया सुसाइड, ट्रेन के आगे कूद दे दी जान; टुकड़ों में मिला शरीर, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

लोहरदगा में कपल ने किया सुसाइड, ट्रेन के आगे कूद दे दी जान; टुकड़ों में मिला शरीर

झारखंड के लोहरदगा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत जोबांग थाना क्षेत्र के खरचा गांव स्थित रेल लाइन से पुलिस ने युवक-युवती के कटी लाशों को बरामद किया है।

Fri, 1 May 2026 11:49 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share
लोहरदगा में कपल ने किया सुसाइड, ट्रेन के आगे कूद दे दी जान; टुकड़ों में मिला शरीर

झारखंड के लोहरदगा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत जोबांग थाना क्षेत्र के खरचा गांव स्थित रेल लाइन से पुलिस ने युवक-युवती के कटी लाशों को बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया।

यह स्थान लोहरदगा और लातेहार जिला सीमा पर स्थित रिचुघूटा रेलवे स्टेशन के निकट है। युवक युवती की उम्र 17 से 18 साल बताई जा रही है। ट्रेन से दोनों के सर पूरी तरह से कुचल गया है इसलिए इनकी पहचान नहीं हो पा रही है। आसपास के लोगों को बुलाकर उनकी पहचान करवाने का प्रयास पुलिस कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में सुनवाई से पहले ही जेल में चल बसा याचिकाकर्ता,HC ने ले लिया बड़ा ऐक्शन

कुछ लोगों का कहना था, कि दोनों ने सुसाइड कर लिया है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। मौके पर जोबांग थाना पुलिस और आरपीएफ के अधिकारी और जवान पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। लाश को ट्रेन लाइन से सुबह ही हटा दिया गया है ताकि रेल यातायात पर इसका प्रतिकूल असर न पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर-घर होगी जांच, झारखंड में मंईयां और सभी योजना के लाभुकों की होगी पहचान