चतरा में कर्मचारी महासंघ की बैठक, 11 सूत्री मांगों पर बनी सहमति
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक 22 अप्रैल को चतरा में हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और डीसी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। प्रमुख मांगों में कर्मचारियों की पदोन्नति, स्थानांतरण, नियमित वेतन और स्थायी नियुक्ति शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला चतरा की बैठक 22 अप्रैल को अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से डीसी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में मख रूप से नुसचिवीय कर्मचारियों को रिक्त पदों पर शीघ्र प्रोन्नति देने, उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत एमएसीपी एवं यूडीसी में पदोन्नति लागू करने की मांग शामिल है। प्रतापपुर प्रखंड में जनसेवकों के साथ कथित दुव्र्यवहार की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।
इसके अलावा, लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के नियमित वेतन भुगतान, तथा 10 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने की मांग रखी गई। दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत अनुसेवकों एवं चालकों को स्थायी नियुक्ति देने पर भी जोर दिया गया। बैठक में संगठन के चुनाव को लेकर भी निर्णय लिया गया। 28 अप्रैल 2026 से प्रतापपुर एवं कुंदा में चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई। साथ ही, संगठन के संचालन हेतु अस्थायी रूप से कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति कर 15 दिनों में चुनाव संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन