ICSE Board Exam Results Mount Carmel School Achieves 100 Pass Rate इंटर में वर्तिका और हाईस्कूल में उत्कर्ष टॉपर बने, Champawat Hindi News - Hindustan
More

इंटर में वर्तिका और हाईस्कूल में उत्कर्ष टॉपर बने

आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। चम्पावत के माउंट कार्मल स्कूल में वर्तिका पांडेय और उत्कर्ष सक्टा ने टॉप किया। वर्तिका ने इंटरमीडिएट में 95% और उत्कर्ष ने हाईस्कूल में 97% अंक प्राप्त किए। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिससे प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने खुशी जताई।

Thu, 30 April 2026 03:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share
इंटर में वर्तिका और हाईस्कूल में उत्कर्ष टॉपर बने

योगेश जोशी, चम्पावत। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इंटरमीडिएट में वर्तिका पांडेय और हाईस्कूल मे उत्कर्ष सक्टा स्कूल टॉपर बने। माउंट कार्मल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। गुरुवार को आईसीएसई बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा घोषित किया गया। चम्पावत जिले में एकमात्र स्कूल माउंट कार्मल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सिस्टर शैली देवासी ने बताया कि इंटरमीडिएट में छात्रा वर्तिका पांडेय ने 95 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि 87 प्रतिशत अंकों के साथ प्रिया गोस्वामी ने दूसरा और 85 फीसदी अंकों के साथ विकास विश्वकर्मा और स्नेहा देउपा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हाईस्कूल में उत्कर्ष सक्टा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। हाईस्कूल में 93.4 फीसदी अंक हासिल कर आदित्य पाटनी ने दूसरा और 92 फीसदी अंक प्राप्त कर आयुष भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक डॉ.फादर डैनी मैथ्यू, प्रशासक फादर जोमोन, शिक्षिका सिस्टर बैनी, सुषमा जोशी, दीपक मथेला, पूजा जोशी, मेघा जोशी आदि ने खुशी जताई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।