Go Samman Campaign Protecting Cows with National Respect and Legal Framework गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत राष्ट्रपति के नाम सीओ को सौंपा ज्ञापन., Adityapur Hindi News - Hindustan
More

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत राष्ट्रपति के नाम सीओ को सौंपा ज्ञापन.

गम्हरिया में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गो वंश के संरक्षण के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। गो भक्तों का काफिला घोड़ा बाबा मंदिर में भजन-कीर्तन के बाद रैली के रूप में प्रखंड कार्यालय पहुंचा। विहिप नेता राजू चौधरी ने इसे सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रक्षा का संघर्ष बताया।

Tue, 28 April 2026 02:52 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share
गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत राष्ट्रपति के नाम सीओ को सौंपा ज्ञापन.

गम्हरिया। देशभर में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गो वंश के संरक्षण और उन्हें उचित संवैधानिक सम्मान दिलाने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सीओ प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व इस अभियान के तहत दर्जनों की संख्या में गो भक्तों का काफिला घोड़ा बाबा मंदिर प्रांगण में पहुंच कर भजन-कीर्तन किया। उसके बाद गोमाता के जयघोष के साथ रैली की शक्ल में प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचा। स्थानीय समन्वयक अनिशा पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विहिप नेता राजू चौधरी ने कहा कि यह संघर्ष केवल धार्मिक नहीं है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिए अनिवार्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत में गोवंश की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए केंद्रीय कानून बनाने और गो पालन मंत्रालय स्थापना के लिए यह अभियान चलाया गया है। इस अवसर पर राजू चौधरी, डॉ. गांगुली, अनीशा पांडेय, शांति देवी, अंजू सिन्हा, सुनीता कुमारी, बबीता झा, लक्ष्मी देवी, अमरजीत सिंह, प्रिंस राय, दिवेश चौहान, अक्षय राय, रंजन सिंह, भोगेंदरनाथ झा, आकाश सरदार, आयुष शर्मा, सूरज कुमार, दीपू कुमार, राजेंद्र कुमार, अरुण चौधरी, राजकुमार गिरि, आकाश कुमार सिंह, शेखर, कुणाल सिंह आदि उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून की मांग,सौंपा ज्ञापन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली गई भव्य संकीर्तन रैली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।