Farewell Ceremony for Jasbir Singh After 42 Years of Service at Tata Steel Sinter Plant सेवानिवृत्त कर्मी के सम्मान में विदाई समारोह, Adityapur Hindi News - Hindustan
More

सेवानिवृत्त कर्मी के सम्मान में विदाई समारोह

आदित्यपुर में टाटा स्टील के सिंटर प्लांट में 42 वर्षों की सेवा के बाद जसबीर सिंह सेवानिवृत्त हो गए। विदाई समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया और उनके कार्य कौशल तथा सरल स्वभाव की सराहना की गई। टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रमोद कुमार सिंह ने उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Tue, 28 April 2026 02:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share
सेवानिवृत्त कर्मी के सम्मान में विदाई समारोह

आदित्यपुर। टाटा स्टील के सिंटर प्लांट में 42 वर्ष की सेवा देने के बाद जसबीर सिंह सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर विदाई दी गई। उन्हें कार्य कुशल, मृदुभाषी और सरल स्वभाव का धनी बताते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर प्रमोद कुमार सिंह ने जसबीर सिंह की सराहना की। सेवानिवृत्ति के बाद लंबी जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संजय दुबे, चंद्रमोहन, रिंकू, राकेश, संतोष सहित डिपार्टमेंट के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिवक्ता मंच ने बीके राय के कार्यों को किया याद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।