15 officers of Jharkhand Administrative Service became IAS झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अफसर बने IAS, जानिए नामों की लिस्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अफसर बने IAS, जानिए नामों की लिस्ट

अधिसूचना के अनुसार, नियुक्ति झारखंड सरकार से परामर्श व निर्धारित रिक्तियों के आधार पर की गई है। इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में झारखंड कैडर मिला है। अभी प्रोबेशन (परिवीक्षा) पर रखा जाएगा।

Tue, 10 March 2026 12:14 PMRatan Gupta हिन्दुस्तान, रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अफसर बने IAS, जानिए नामों की लिस्ट

झारखंड के राज्य सिविल सेवा (एससीएस) के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नति मिली है। केंद्र के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से सोमवार को जारी अधिसूचना में राष्ट्रपति ने झारखंड कैडर के राज्य सिविल सेवा के चयनित अधिकारियों को नियमों के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

अधिसूचना के अनुसार, नियुक्ति झारखंड सरकार से परामर्श व निर्धारित रिक्तियों के आधार पर की गई है। इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में झारखंड कैडर मिला है। अभी प्रोबेशन (परिवीक्षा) पर रखा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 साल में 2.7 गुना बढ़ी कमाई, उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय देश के औसत से अधिक

जानिए नामों की लिस्ट

इन्हें मिली प्रोन्नति : दिलेश्वर महतो, इश्तेयाक अहमद, बिद्यानंद शर्मा पंकज, संगीता लाल, रॉबिन टोप्पो, नयन तारा केरकेट्टा, अरुण सिंह, आलोक शिकारी कच्छप, अनिलसन लकड़ा, नागेंद्र पासवान, सुबोध कुमार, आसिफ एकराम, नीरज सिंह, जुल्फिकार अली व अर्चना मेहता।

केंद्र से जारी अधिसूचना में स्पष्ट है कि इन अधिकारियों की नियुक्तिवर्ष 2024 की चयन सूची के तहत तय रिक्तियों के आधार पर 1954 के प्रावधानों के अनुसार किया गया है। नियुक्तियों पर झारखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका के अंतिम निर्णय का असर पड़ सकता है। यह याचिका राधेश्याम प्रसाद ने दायर की है, जिसका मामला कोर्ट में लंबित है। इस याचिका के कारण पवन कुमार मंडल, राजीव रंजन, अमित कुमार एवं संजय पीएम कुजूर की प्रोन्नति अभी लंबित रखी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रांची में आर्मी जवान का शव फंदे से लटका मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़: BJP की लक्ष्मी वर्मा, कांग्रेस की फूलो देवी राज्यसभा के लिए निर्वाचित