zelensky ready to hand over captured North Korean soldiers in exchange for Ukrainian held in Russia रूस के लिए लड़ते उ कोरियाई सैनिकों को यूक्रेन ने बना लिया बंदी; इस शर्त पर रिहा करेंगे जेलेंस्की, International Hindi News - Hindustan
More

रूस के लिए लड़ते उ कोरियाई सैनिकों को यूक्रेन ने बना लिया बंदी; इस शर्त पर रिहा करेंगे जेलेंस्की

  • यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे जंग में नॉर्थ कोरिया की एंट्री के बाद से युद्ध और आक्रामक होता जा रहा है। इस बीच रूस के लिए लड़ते कुछ उत्तर कोरियाई सैनिकों को यूक्रेन ने बंदी बना लिया है। जेलेंस्की ने उनकी रिहाई के लिए एक शर्त रखी है।

Mon, 13 Jan 2025 11:04 AMJagriti Kumari एएफपी
share
रूस के लिए लड़ते उ कोरियाई सैनिकों को यूक्रेन ने बना लिया बंदी; इस शर्त पर रिहा करेंगे जेलेंस्की

यूक्रेन और रूस के बीच बीते तीन साल से जारी जंग में उत्तर कोरियाई सैनिकों की एंट्री के बाद से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। जंग में किम जोंग-उन के लगभग 300 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। इस बीच शनिवार को यूक्रेनी सैनिकों ने नॉर्थ कोरिया के कुछ सैनिकों को बंदी बना लिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि इन सैनिकों को रिहा करने के लिए तैयार हैं। हालांकि इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी है। जेलेंस्की ने कहा है कि वह रूस में कैद यूक्रेनी बंदियों की वापसी के बदले में उत्तर कोरियाई सैनिकों को प्योंगयांग को सौंपने के लिए तैयार हैं।

इससे पहले दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी ने शनिवार को पुष्टि की कि यूक्रेन ने दो उत्तर कोरियाई सैनिकों को बंधक बना लिया है। यूक्रेन ने शनिवार को बताया कि ये सैनिक रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के सैनिकों से लड़ते हुए घायल हो गए थे। वहीं रविवार को यूक्रेन ने बताया, "यूक्रेनी सेना ने 9 जनवरी को रूस के कुर्स्क युद्धक्षेत्र में दो उत्तर कोरियाई सैनिकों को पकड़ा है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रूस की ओर से लड़ रहे उत्तर कोरिया के 2 सैनिकों को पकड़ा, यूक्रेन का दावा
ये भी पढ़ें:पुतिन की मदद से किम जोंग निहाल, अब यूक्रेन भेजेंगे 100000 सैनिक; US-जापान परेशान
ये भी पढ़ें:US ने दिए ऐसे हथियार, यूक्रेन ने एक बार में ही रूस के 6 क्रूज मिसाइल कर दिए ढेर

यूक्रेन ने किया बड़ा दावा

जेलेंस्की ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "अगर वह रूस में बंदी बनाए गए हमारे सैनिकों की रिहाई की घोषणा सकते हैं तो यूक्रेन किम जोंग उन के सैनिकों को उन्हें सौंपने के लिए तैयार है।" उन्होंने कहा है कि हो सकता है कि यूक्रेनी सैनिकों ने और भी कैदियों को बंधन बनाया हो। इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पिछले महीने दावा किया था कि लगभग 3,000 उत्तर कोरियाई सैनिक रूस के लिए लड़ते हुए मारे गए या घायल हुए हैं।

रूस- उत्तर कोरिया की बढ़ती नजदीकियां

गौरतलब है कि यूक्रेन, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने परमाणु-सशस्त्र उत्तर कोरिया पर रूसी सेना की मदद करने के लिए 10,000 से अधिक सैनिक भेजने का आरोप लगाया है। वहीं रूस और उत्तर कोरिया ने आधिकारिक तौर पर कभी इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है। हालांकि 2022 में यूक्रेन और रूस के बीच शुरू हुई जंग के बाद से इन दोनों देशों की नजदीकियां बढ़ी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।