Ukraine military captures two North Korean soldiers who fighting alongside Russian troops रूस की ओर से लड़ रहे उत्तर कोरिया के 2 सैनिकों को यूक्रेनी सेना ने पकड़ा, किस हाल में हैं दोनों, International Hindi News - Hindustan
More

रूस की ओर से लड़ रहे उत्तर कोरिया के 2 सैनिकों को यूक्रेनी सेना ने पकड़ा, किस हाल में हैं दोनों

  • वोलोदिमीर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा, ‘हमारे सैनिकों ने कुर्स्क में उत्तर कोरिया के 2 सैनिकों को पकड़ा है। ये दोनों ऐसे सैनिक हैं जो घायल तो हो गए, लेकिन उनकी जान बच गई। उन्हें कीव लाया गया है।’

Sun, 12 Jan 2025 11:04 AMNiteesh Kumar भाषा
share
रूस की ओर से लड़ रहे उत्तर कोरिया के 2 सैनिकों को यूक्रेनी सेना ने पकड़ा, किस हाल में हैं दोनों

यूक्रेन की सेना ने उत्तर कोरिया के 2 सैनिकों को पकड़ लिया है, जो रूस के कुर्स्क सीमावर्ती क्षेत्र में रूसी सैनिकों के साथ मिलकर लड़ रहे थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खुद यह जानकारी दी है। उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब कुछ दिनों पहले यूक्रेन ने अगस्त में कुर्स्क में कब्जाई गई जमीन को बरकरार रखने के लिए वहां नए हमले शुरू कर दिए थे। यूक्रेनी कार्रवाई के चलते द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार रूसी क्षेत्र पर कब्जा हुआ था। हालांकि, रूस के पलटवार से यूक्रेन की सेना की हालत खराब हुई। रूसी सेना ने यूक्रेन के कब्जे में गए 984 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के 40 प्रतिशत हिस्से को फिर अपने कब्जे में ले लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूक्रेन युद्ध का होगा अंत? क्या पुतिन को मनाएंगे ट्रंप, शुरू की तैयारी; टॉप 5
ये भी पढ़ें:निकट है यूक्रेन युद्ध का अंत? क्या पुतिन को मना लेंगे ट्रंप; मुलाकात की तैयारी

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा, ‘हमारे सैनिकों ने कुर्स्क में उत्तर कोरिया के 2 सैनिकों को पकड़ा है। ये दोनों ऐसे सैनिक हैं जो घायल तो हो गए, लेकिन उनकी जान बच गई। उन्हें कीव लाया गया है और यूक्रेन की सुरक्षा सेवाएं उनसे बात कर रही है।’ उन्होंने एक कमरे में बैठे इन दोनों सैनिकों की तस्वीरें साझा की। उन्होंने कहा कि कुर्स्क में लड़ रहे रूसी सैन्य बल और उत्तर कोरियाई सैन्यबल ने उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौजूदगी की बात को छिपाने की कोशिश की है। इसके तहत वे रणभूमि में घायल अपने साथियों को मार भी डालते हैं, ताकि यूक्रेनी सेना उसे पकड़ न ले और उससे पूछताछ न करे।

डोनेट्स्क के ऊपर यूक्रेन ने दागीं मिसाइलें

वहीं, डोनेट्स्क में यूक्रेनी हिमार्स मिसाइल हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गए। रूसी जांच समिति ने यह जानकारी दी। एक बयान में कहा गया कि रूसी जांच समिति के जांचकर्ता ने यूक्रेनी सशस्त्र बल की ओर से डोनेट्स्क शहर में घातक हमले किए गए। इसके चलते हुई पूरी क्षति का आकलन किया जा रहा है। यूक्रेनी सशस्त्र बल ने हिमार्स मिसाइल, हिमार्स एमएलआरएस लॉन्चर से कीव की तरफ हमला किया था, जहां रूसी नागरिक रह रहे हैं। हमले में दो लोगों की मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गए। बयान में बताया गया कि कीव क्षेत्र के आवास एवं नागरिक बुनियादी सुविधाएं हमले के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।