Why Russia is not included in the Trump Tariff list white house responds पुतिन पर दरियादिली या मिलने वाला है इससे भी बड़ा झटका, ट्रंप की टैरिफ लिस्ट से रूस क्यों गायब?, International Hindi News - Hindustan
More

पुतिन पर दरियादिली या मिलने वाला है इससे भी बड़ा झटका, ट्रंप की टैरिफ लिस्ट से रूस क्यों गायब?

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी अमेरिका फर्स्ट की नीति पर चलते हुए दुनिया के ज्यादातर देशों के खिलाफ जैसे को तैसा टैक्स लगाने का ऐलान कर दिया है। इस सूची से रूस का नाम गायब क्यों है?

Thu, 3 April 2025 04:08 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
पुतिन पर दरियादिली या मिलने वाला है इससे भी बड़ा झटका, ट्रंप की टैरिफ लिस्ट से रूस क्यों गायब?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो कहा था, उसे कर दिखाया। ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है। ट्रंप बुधवार को वाइट हाउस के रोज़ गार्डन में एक चार्ट लेकर पहुंचे जहां उन्होंने एक-एक कर सभी देशों के नाम लिए और उन देशों से अमेरिका आयात होने वाले उत्पादों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की। इस सूची में दुनिया की सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नाम शामिल थे, जिनमें भारत के अलावा चीन, जापान, यूरोपियन संघ, ब्रिटेन, मलेशिया, स्विट्जरलैंड सहित कई नाम शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट में रूस का नाम नहीं था। कई लोग रूस को सूची में शामिल ना किए जाने पर सवाल खड़े कर रहे थे। अब वाइट हाउस ने इसके पीछे की वजह को स्पष्ट किया है।

रूस ने जिन देशों पर टैक्स लगाया है उसके लिए बेसलाइन टैरिफ 10 प्रतिशत रखा गया। यानी अमेरिका अब उन देशों पर कम से कम 10 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी लगाएगा। रूस को सूची में शामिल ना करने के सवालों पर वाइट हाउस सचिव ने कहा है कि अमेरिका पहले ही रूस के साथ बहुत ज्यादा व्यापार नहीं करता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस लिस्ट से क्यूबा, ​​बेलारूस और उत्तर कोरिया को भी बाहर रखा गया क्योंकि उन पर पहले से ही प्रतिबंध लगाए गए हैं।

यूक्रेन का नाम शामिल

वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक्सियोस को बताया, “रूस इस सूची में नहीं था क्योंकि अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से हम पहले से रूस के साथ कोई सार्थक व्यापार नहीं कर रहे हैं।” हालांकि टैरिफ सूची में शामिल मॉरीशस और ब्रुनेई जैसे कुछ अन्य देशों की तुलना में अमेरिका अब भी रूस के साथ अधिक व्यापार करता है। मामला अधिक सुर्खियों में इसीलिए भी है क्योंकि अमेरिका की इस सूची में यूक्रेन का नाम भी शामिल था।

ट्रंप ने दी थी चेतावनी

दूसरी तरफ हाल में राष्ट्रपति ट्रंप ने यह चेतावनी भी दी थी कि अगर रूस, यूक्रेन युद्ध को जल्द से जल्द खत्म कराने में सहयोग नहीं करता है तो अमेरिका रूसी तेल पर और प्रतिबंध लगाएगा। पिछले सप्ताह ट्रंप ने यह भी कहा था कि वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बहुत नाराज हैं। उन्होंने कहा, “इसका मतलब यह होगा कि अगर आप रूस से तेल खरीदते हैं, तो आप अमेरिका में व्यापार नहीं कर सकते। तेल पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस देश पर डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया सबसे ज्यादा टैरिफ, अमेरिका को क्या बेचता है
ये भी पढ़ें:ऐसा कैसे हो गया; ट्रंप ने टैरिफ अटैक से दी ऐसी पटखनी, इजरायल चारों खाने चित्त
ये भी पढ़ें:ट्रंप टैरिफ से भारत की GDP को कितना नुकसान, सबसे ज्यादा किस देश का बंटाधार
ये भी पढ़ें:क्या है रेसिप्रोकल टैरिफ, जिसके खेल ने दुनियाभर में मचाई हलचल;ट्रंप का है हथियार

रूस के खिलाफ बड़ा एक्शन लेंगे ट्रंप?

ऐसे में जानकार यह कयास भी लगा रहे हैं कि ट्रंप रूस के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन ले सकते हैं और इसीलिए फिलहाल उसे इस सूची से दूर रखा गया है। यहां यह जानना भी अहम है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के जवाब में अमेरिका ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे। इसके बाद अमेरिका और रूस के बीच व्यापार का मूल्य 2021 में 35 बिलियन डॉलर से गिरकर पिछले साल 3.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।