Donald trump biggest reciprocal tariff attack on south Africa country What sells to America किस देश पर डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया सबसे ज्यादा टैरिफ, अमेरिका को क्या बेचता है, International Hindi News - Hindustan
More

किस देश पर डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया सबसे ज्यादा टैरिफ, अमेरिका को क्या बेचता है

  • यह अफ्रीकी देश अमेरिका पर काफी हद तक निर्भर है। ट्रंप के टैरिफ अटैक के सबसे बड़े शिकार का नाम शायद ही किसी ने सुना होगा। ट्रंप भी एक बार कह चुके हैं कि इसे शायद ही दुनिया में कोई जानता होगा!

Thu, 3 April 2025 03:53 PMGaurav Kala ब्लूमबर्ग, वाशिंगटन
share
किस देश पर डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया सबसे ज्यादा टैरिफ, अमेरिका को क्या बेचता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रेट अमेरिका का नारा लगाते हुए दुनियाभर के 100 देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया। भारत पर 26 प्रतिशत, चीन पर 34, बांग्लादेश पर 37 तो कंबोडिया पर 49 प्रतिशत का टैरिफ लगाया। लेकिन दुनिया के एक छोटे से देश पर ट्रंप का सबसे अधिक कहर टूटा। लेसोथो नामक छोटे से अफ्रीकी देश पर 50% का टैरिफ लगा दिया है। यह देश अमेरिका पर काफी हद तक निर्भर है। आश्चर्य की बात यह है कि इस देश का नाम शायद ही किसी ने सुना होगा। ट्रंप भी एक बार संबोधन में कह चुके हैं कि इसे शायद ही दुनिया में कोई जानता होगा! फिर ऐसा क्यों किया, जानते हैं।

लेसोथो अमेरिका को क्या बेचता है?

लेसोथो एक छोटा सा दक्षिणी अफ्रीकी देश है। इसकी अर्थव्यवस्था सिर्फ $2.1 बिलियन की है और यह अपने हीरे (डायमंड) और वस्त्र के निर्यात पर निर्भर है। अमेरिका को किए गए निर्यात की बदौलत लेसोथो की अर्थव्यवस्था को बड़ा सहारा मिलता है।

सबसे ज्यादा टैरिफ क्यों लगाया?

ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ लगाने के लिए एक विशेष फॉर्मूला अपनाया, जिसमें अमेरिका के साथ देश के व्यापार अधिशेष को कुल निर्यात से विभाजित कर, फिर उसे दो से घटाया गया। इस गणना के बाद, लेसोथो को 50% और मेडागास्कर को 47% टैरिफ झेलना पड़ा।

लेसोथो ने 2022 में अमेरिका को $264 मिलियन अधिक निर्यात किया था, जबकि इसका अमेरिका से आयात केवल $8 मिलियन का था। इस बड़े अंतर को देखते हुए, ट्रंप प्रशासन ने लेसोथो को व्यापारिक नियमों का उल्लंघन करने वाला माना और उस पर सबसे ऊंचा टैरिफ लगा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसा कैसे हो गया; ट्रंप ने टैरिफ अटैक से दी ऐसी पटखनी, इजरायल चारों खाने चित्त
ये भी पढ़ें:ट्रंप के 27% वाले झटके से क्यों खुश मोदी सरकार, क्यों चीन को मात देने की उम्मीद

ट्रंप का दूसरा वार!

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने लेसोथो को निशाना बनाया हो। मार्च में कांग्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने यह सवाल उठाया था कि अमेरिका लेसोथो में LGBTQI अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए $8 मिलियन की सहायता क्यों दे रहा है, जब इस देश के बारे में "कोई जानता भी नहीं"?

अर्थव्यवस्था को झटका, नौकरियों पर भी असर

लेसोथो की लगभग 70% अर्थव्यवस्था अमेरिका को किए गए निर्यात पर निर्भर है, जो अब African Growth and Opportunity Act (AGOA) के तहत शुल्क-मुक्त व्यापार का लाभ नहीं ले सकेगा। इस फैसले से लेसोथो की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगेगा और वहां नौकरियों पर भी असर पड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।