Why has Pakistan now issued a threat to Israel said we are not qatar हमें कतर मत समझना, बहुत बुरा मारेंगे; पाकिस्तान हुआ ऐक्टिव, इजरायल को धमकाया, International Hindi News - Hindustan
More

हमें कतर मत समझना, बहुत बुरा मारेंगे; पाकिस्तान हुआ ऐक्टिव, इजरायल को धमकाया

पाकिस्तान ने गुरुवार को पुष्टि की कि वह अमेरिका और ईरान के बीच संदेशों का आदान-प्रदान करा रहा है। साथ ही कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने का एकमात्र रास्ता बातचीत और कूटनीति है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने बताया कि तुर्किये और मिस्र भी इस पहल का समर्थन कर रहे हैं।

Fri, 27 March 2026 10:42 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
हमें कतर मत समझना, बहुत बुरा मारेंगे; पाकिस्तान हुआ ऐक्टिव, इजरायल को धमकाया

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान ने इजरायल के चेतावनी दे दी है। पाकिस्तान सरकार से जुड़े एक फोरम का कहना है कि उसे कतर न समझा जाए। साथ ही कहा है कि अधिकारियों को कुछ हुआ तो अंजाम बुरा होगा। खबरें थीं कि अमेरिका और इजरायल ने तेहरान में पाकिस्तानी दूतावास के पास हमले किए हैं। इजरायल रक्षा बलों ने शुक्रवार को कहा कि उसने मध्य तेहरान पर बड़े पैमाने पर सिलसिलेवार हमले किए।

न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार से जुड़े पाकिस्तान स्ट्रेटीजिक फोरम ने कहा, 'इजरायल को यह याद रखना चाहिए कि पाकिस्तान कतर नहीं है। अगर हमारे डिप्लोमैट्स को दुनिया में कहीं भी, किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाया गया, तो हम उन्हें बुरी तरह से मारेंगे।'

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी दूतावास के परिसर और स्टाफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, इस दौरान आसपास की कई इमारतें प्रभावित हुईं हैं।

IDF ने बताई हमलों की बात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, 'कुछ देर पहले आईडीएफ ने तेहरान के केंद्र में ईरानी आतंकी शासन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमले किए।' इसी बीच, प्रेस टीवी ने खबर दिया है कि ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की 83वीं लहर शुरू कर दी है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि अभियान के दौरान, ईरानी सशस्त्र बलों ने ईरान के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जर्मनी, भारत, स्पेन और पाकिस्तान के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ईरान की सेना ने हाइफा में ईंधन और नौसैनिक सुविधाओं सहित रणनीतिक इजरायली ठिकानों पर ड्रोन से नए हमले किए हैं। यह जानकारी प्रेस टीवी ने शुक्रवार को दी।

पाकिस्तान करा रहा है बातचीत

पाकिस्तान ने गुरुवार को पुष्टि की कि वह अमेरिका और ईरान के बीच संदेशों का आदान-प्रदान करा रहा है। साथ ही कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने का एकमात्र रास्ता बातचीत और कूटनीति है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने बताया कि तुर्किये और मिस्र भी इस पहल का समर्थन कर रहे हैं और क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान लगातार प्रयास कर रहा है।

उन्होंने लिखा, 'अमेरिका-ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता पाकिस्तान के जरिए संदेशों के आदान-प्रदान से हो रही है। इस संदर्भ में अमेरिका ने 15 बिंदुओं का प्रस्ताव साझा किया है, जिस पर ईरान विचार कर रहा है। तुर्किये और मिस्र जैसे मित्र देश भी इस पहल में सहयोग दे रहे हैं।' उन्होंने अपने पोस्ट में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिका के पश्चिम एशिया के दूत स्टीव विटकॉफ को भी टैग किया।

पीटीआई भाषा के अनुसार, एक दिन पहले एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया था कि पाकिस्तान, पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच संदेश लेने और भेजने का काम कर रहा है। अधिकारी ने बताया था, 'हम अमेरिका-ईरान शांति वार्ता कराने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए इस्लामाबाद को संभावित स्थल के रूप में भी प्रस्तावित किया है। लेकिन यह तभी संभव होगा जब ईरान, अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार होगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत ने कैसे मचाई तबाही, देखिए 10 सबूत
ये भी पढ़ें:पाक का फिर उड़ा मजाक, बीच मैच में बदला गेंद का रंग; अंपायरों को लेना पड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:UN में पाकिस्तान की फिर हुई भारी फजीहत, रिकॉर्ड दिखा इस शख्स ने कर दिया नंगा

10 दिनों के लिए रोके हमले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरानी सरकार के अनुरोध पर उन्होंने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की प्रक्रिया को 10 दिनों के लिए रोक दिया है। ट्रंप ने कहा कि वे इस प्रक्रिया को छह अप्रैल को पूर्वी समयानुसार रात आठ बजे तक के लिए स्थगित कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।