we do not need such ceasefire Iran Big warning to US amid Peace Talk नहीं चाहिए ऐसा संघर्ष विराम, ईरान की दो-टूक; अमेरिका को दे डाली बड़ी वॉर्निंग, International Hindi News - Hindustan
More

नहीं चाहिए ऐसा संघर्ष विराम, ईरान की दो-टूक; अमेरिका को दे डाली बड़ी वॉर्निंग

अमेरिका से संघर्ष विराम के बीच ईरान ने बड़ा बयान दिया है। ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने शुक्रवार को अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहाकि उनका देश ऐसे किसी भी संघर्षविराम को स्वीकार नहीं करेगा, जिसका उपयोग अमेरिका अपनी सैन्य शक्ति को फिर से संगठित करने के लिए करे।

Fri, 10 April 2026 10:33 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
नहीं चाहिए ऐसा संघर्ष विराम, ईरान की दो-टूक; अमेरिका को दे डाली बड़ी वॉर्निंग

अमेरिका से संघर्ष विराम के बीच ईरान ने बड़ा बयान दिया है। ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने शुक्रवार को अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहाकि उनका देश ऐसे किसी भी संघर्षविराम को स्वीकार नहीं करेगा, जिसका उपयोग अमेरिका अपनी सैन्य शक्ति को फिर से संगठित करने और नयी आक्रामकता की तैयारी के लिए करे। ईरान के सरकारी सूचना पोर्टल के अनुसार, तख्त-रवांची ने स्पष्ट किया कि वार्ता की शर्तों से ईरान की क्षेत्रीय सुरक्षा के साथ समझौता नहीं होना चाहिए।

10 सूत्रीय योजना पर जोर
दूसरी ओर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान और वॉशिंगटन के बीच आगामी वार्ताओं को दुनिया का सबसे शक्तिशाली रिसेट करार दिया है। ईरान का हालांकि कहना है कि किसी भी शांति वार्ता का आधार ईरान की ‘10-सूत्रीय योजना’ ही होगी। ईरान के उप विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि हालिया सैन्य कार्रवाइयों ने अमेरिका और इजरायल को ईरान के प्रति अपने रणनीतिक दृष्टिकोण पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका से मत खेलो, शांति वार्ता से पहले जेडी वेंस की ईरान को कड़ी चेतावनी

वेंस पाकिस्तान रवाना
इस बीच, अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाली वार्ताओं से सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जतायी है। यह वार्ता शनिवार सुबह शुरू होने वाली है। गौरतलब है कि मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के द्विपक्षीय संघर्षविराम की घोषणा की थी, जिसके बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर सहमति जताई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:89 साल उम्र और ऐसा कारनामा, दीवार पर लगे रेलिंग से उतर गईं 27वीं मंजिल से नीचे

इजरायल की हरकत से ईरान नाराज
संघर्षविराम के बीच हालांकि इजरायल के लेबनान और दूसरे क्षेत्रों में जारी हवाई हमलों ने तनाव पैदा कर दिया है। अमेरिका का कहना है कि ये हमले हिजबुल्लाह के कारण समझौते का हिस्सा नहीं हैं, जबकि ईरान इन्हें संघर्षविराम का उल्लंघन मान रहा है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने जोर दिया है कि संघर्ष के स्थायी समाधान के लिए सभी मोर्चों पर संघर्षविराम की शर्तों का पूर्ण पालन अनिवार्य है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।