vladimir putin video call with xi jinping hours after donald trump become us president डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी के अगले ही दिन पुतिन और जिनपिंग में हुई वीडियो कॉल, क्या हुई बात, International Hindi News - Hindustan
More

डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी के अगले ही दिन पुतिन और जिनपिंग में हुई वीडियो कॉल, क्या हुई बात

  • डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी को कुछ ही घंटे बीते हैं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वीडियो कॉल पर बात हुई है। दोनों ने पिछले साल को बहुत फलकारी और फायदेमंद बताया।

Tue, 21 Jan 2025 03:27 PMGaurav Kala रॉयटर्स
share
डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी के अगले ही दिन पुतिन और जिनपिंग में हुई वीडियो कॉल, क्या हुई बात

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी हो चुकी है और अब वो क्या कदम उठाएंगे... इस पर पूरी दुनिया की नजरे हैं। ट्रंप ने शपथ लेते ही सोमवार को अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने पनामा नहर को लेकर चीन पर निशाना साधा। कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि पनामा नहर चीन चला रहा है, जबकि हमने यह काम पनामा को दिया था। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन जल्द से जल्द संघर्ष खत्म करने का वादा किया है। इस बीच मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वीडियो कॉल पर बात हुई। पुतिन ने शी को कहा कि पिछला साल हमारे लिए फायदेमंद और बहुत फलकारी रहा।

रॉयटर्स ने बीजिंग के राज्य मीडिया के हवाले से बताया कि मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ एक वीडियो कॉल की। पुतिन ने शी को हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उन्हें "प्रिय मित्र" कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह "रूसी-चीनी व्यापक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग के विकास के लिए नई योजनाओं" को रेखांकित करना चाहते हैं। क्रेमलिन ने उनकी बैठक का एक वीडियो जारी किया है।

पुतिन ने शी से कहा, "मैं आपसे सहमत हूं कि मॉस्को और बीजिंग के बीच सहयोग व्यापक राष्ट्रीय हितों की समानता और प्रमुख शक्तियों के बीच संबंधों को लेकर विचारों की समानता पर आधारित है।" उन्होंने आगे कहा, "हम अपनी साझेदारी को मित्रता, आपसी विश्वास और समर्थन, समानता और आपसी लाभ के आधार पर बनाते हैं। ये संबंध आत्मनिर्भर हैं, घरेलू राजनीतिक कारकों और वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों से स्वतंत्र हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शपथ लेते ही ट्रंप के बदले सुर? दोस्त पुतिन पर लगा दिया रूस की बर्बादी का इल्जाम
ये भी पढ़ें:पुतिन की सेना ने जबरदस्ती जंग में उतारा, यूक्रेन युद्ध में भारतीय युवक की मौत

हमारे आपसी संबंध आत्मनिर्भर- पुतिन और शी

पुतिन ने जिनपिंग से कहा कि रूस और चीन के बीच विदेशी नीति के संबंध अंतरराष्ट्रीय मामलों में स्थिरता लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस और चीन के बीच के संबंध आत्मनिर्भर हैं और किसी बाहरी दबाव या प्रभाव पर निर्भर नहीं हैं। उन्होंने बीते वर्ष को दोनों देशों के लिए "बहुत फलदायी" बताया और इसे सहयोग और आपसी समझ का एक मजबूत उदाहरण करार दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।