Donald Trump says Putin destroying Russia by refusing Ukraine deal शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप के बदल गए सुर? दोस्त पुतिन पर लगा दिया रूस की बर्बादी का इल्जाम, International Hindi News - Hindustan
More

शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप के बदल गए सुर? दोस्त पुतिन पर लगा दिया रूस की बर्बादी का इल्जाम

  • डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही ट्रंप एक के बाद एक बड़े फैसले लेकर सबको चौंका रहे हैं। ट्रंप ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की है।

Tue, 21 Jan 2025 10:02 AMJagriti Kumari एएफपी
share
शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप के बदल गए सुर? दोस्त पुतिन पर लगा दिया रूस की बर्बादी का इल्जाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा है कि व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने के लिए डील न करके रूस को बर्बादी की तरफ ले जा रहे हैं। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भव्य समारोह में अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ लेते ही वह कई बड़े फैसले ले कर सबको चौंका रहे हैं। अब उन्होंने अपने दोस्त पुतिन पर भी निशाना साधा है। कई मौकों पर पुतिन की तारीफों के पुल बांधने वाले ट्रंप ने कहा है कि आने वाले दिनों में रूस बड़ी मुसीबत में सकता है।

सोमवार को ओवल ऑफिस में वापस लौटने पर ट्रंप ने मीडिया से कहा, “उन्हें जल्दी समझौता करना चाहिए। मुझे लगता है कि डील न करके वे रूस को बर्बाद कर रहे हैं। मुझे लगता है कि रूस बड़ी मुसीबत में पड़ने वाला है।” ट्रंप ने यह भी कहा है कि वे पुतिन से मिलने की तैयारी कर रहे हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, "वह इस बात से खुश नहीं हो सकते क्योंकि उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं है। मेरा मतलब है वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन ज़्यादातर लोगों को लगा कि युद्ध लगभग एक हफ्ते में खत्म हो जाएगा और अब इसे तीन साल से ज्यादा का वक्त हो गया है।" उन्होंने कहा है कि इस जंग की वजह से रूसी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है।ट्रंप ने आगे कहा है कि उनकी पुतिन के साथ अच्छी बनती है और इसीलिए उन्हें उम्मीद है कि वो जल्द ही समझौते के लिए मान जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप की शपथ में भारत की धमक, पहली कतार में जयशंकर; कई नेताओं से मुलाकात
ये भी पढ़ें:शपथ से पहले पत्नी को किस करने गए डोनाल्ड ट्रंप, बीच में आ गई टोपी; वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें:शपथ के बाद ऐसा क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप, विरोधी भी खड़े होकर बजाने लगे ताली

ट्रंप ने यह भी बताया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने उनसे कहा था कि वह युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति समझौता चाहते हैं। ट्रंप ने कहा, "ज़ेलेंस्की एक सौदा करना चाहते हैं।" गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति चुनावी अभियान के दौरान वादा किया था कि वह रूस और यूक्रेन की जंग को जल्द से जल्द खत्म करवाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।