US President Donald Trump and Russian Vladimir Putin long telephone conversation big points 'यूक्रेन को सैन्य-खुफिया सहायता बंद करे US', ट्रंप-पुतिन के बीच चर्चा की 8 बड़ी बातें, International Hindi News - Hindustan
More

'यूक्रेन को सैन्य-खुफिया सहायता बंद करे US', ट्रंप-पुतिन के बीच चर्चा की 8 बड़ी बातें

  • इस बातचीत के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय में उम्मीद जगी है कि यूरोप में शांति स्थापित हो सकेगी। हालांकि, यह देखना बाकी है कि क्या दोनों पक्ष इस युद्ध विराम का पालन करेंगे या नहीं।

Tue, 18 March 2025 11:53 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'यूक्रेन को सैन्य-खुफिया सहायता बंद करे US', ट्रंप-पुतिन के बीच चर्चा की 8 बड़ी बातें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई। इस दौरान यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने और शांति स्थापित करने के प्रयासों पर चर्चा की गई। यह संघर्ष अब तक लाखों लोगों की जान ले चुका है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। यूक्रेन के कई शहर मलबे में तब्दील हो गए हैं। ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत को यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। चलिए जानते हैं कि दोनों नेताओं के बीच कौन सी 8 बड़ी बातें हुईं...

1. डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को उस अमेरिकी प्रस्ताव पर सहमत होने के लिए राजी किया, जिसके तहत रूस और यूक्रेन 30 दिनों तक एक-दूसरे की ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले बंद करेंगे।

2. व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि शांति की प्रक्रिया ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के युद्ध विराम से शुरू होगी।

3. काला सागर में समुद्री युद्ध विराम के लिए तकनीकी तौर पर बातचीत शुरू की जाएगी। दोनों देश मध्य पूर्व में जल्द बातचीत शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिसका उद्देश्य समुद्री युद्ध विराम को लागू करना और स्थायी शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ना है।

4. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी यूक्रेन को सैन्य व खुफिया सहायता देना बंद करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 दिनों तक पुतिन नहीं करेंगे ऊर्जा-बुनियादी ढांचे पर हमला,ट्रंप संग आंशिक सहमति
ये भी पढ़ें:ट्रंप-पुतिन के बीच 2 घंटे तक फोन पर बातचीत, यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर महामंथन
ये भी पढ़ें:जज पर महाभियोग लगाने की मांग खारिज, चीफ जस्टिस ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया झटका

5. राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वैसे तो वह युद्ध विराम के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं, लेकिन उनकी सेना तब तक लड़ती रहेगी जब तक कुछ महत्वपूर्ण शर्तें पूरी नहीं हो जातीं।

6. डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन पर जोर दिया कि यह युद्ध विराम यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने और स्थायी शांति समझौते की दिशा में पहला कदम है।

7. इस बातचीत के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय में उम्मीद जगी है कि यूरोप में शांति स्थापित हो सकेगी। हालांकि, यह देखना बाकी है कि क्या दोनों पक्ष इस युद्ध विराम का पालन करेंगे या नहीं।

8. ट्रंप और पुतिन के बीच इस फोन वार्ता को शांति की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, हालांकि अभी भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।