US latest threat to Iran says Tuesday will be most intense day of strikes आज कयामत और कहर की रात, US रक्षा मंत्री की ईरान को धमकी; बोले- बरसेंगी सबसे ज्यादा मिसाइल, International Hindi News - Hindustan
More

आज कयामत और कहर की रात, US रक्षा मंत्री की ईरान को धमकी; बोले- बरसेंगी सबसे ज्यादा मिसाइल

ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका के रुख में कोई नरमी आती नजर नहीं आ रही है। अमेरिका ने एक बार फिर से हमले को लेकर धमकी दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा है कि मंगलवार की रात ईरान के लिए कयामत की रात होगी।

Tue, 10 March 2026 06:54 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
आज कयामत और कहर की रात, US रक्षा मंत्री की ईरान को धमकी; बोले- बरसेंगी सबसे ज्यादा मिसाइल

ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका के रुख में कोई नरमी आती नजर नहीं आ रही है। अमेरिका ने एक बार फिर से हमले को लेकर धमकी दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहाकि मंगलवार की रात ईरान के लिए कयामत की रात होगी। यह बयान अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेठ ने दिया है। उन्होंने कहाकि यह अब तक का सबसे तेज हमला होगा। रिपोर्टरों से बात करते हुए, हेगसेठ ने कहाकि मंगलवार को ईरान के खिलाफ सबसे अधिक लड़ाकू विमान और बमवर्षक भेजे जाएंगे।

मोजतबा खामेनेई को भी सख्त चेतावनी
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेठ ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को भी सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहाकि मोजतबा वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातों पर ध्यान दें और परमाणु हथियारों की राह छोड़ दें। हेगसेठ ने कहाकि ईरान के नए नेता के लिए यही बुद्धिमानी होगी कि वे हमारे राष्ट्रपति की बात मानें और सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करें कि वे परमाणु हथियार विकसित नहीं करेंगे।

पुतिन के साथ बात का भी जिक्र
रक्षा मंत्री ने खुलासा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी प्रमुख व्लादिमीर पुतिन के साथ कड़ाई से बात की है। उन्होंने रूस को चेतावनी दी कि वह ईरान के साथ इस युद्ध में शामिल न हो। हेगसेठ ने उम्मीद जताई कि इस बातचीत से यूक्रेन युद्ध में शांति का अवसर बनेगा, लेकिन ईरान के मामले में रूस को दूर रहना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध तब तक नहीं रोकेगा जब तक ‘दुश्मन’ की हार नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि ईरान के नेता अब हताश हैं और छटपटा रहे हैं।

ईरान ने भी ट्रंप को दी धमकी
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान पर आरोप लगाया कि वे जान-बूझकर स्कूलों और अस्पतालों से मिसाइलें दाग रहे हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक ईरानी बालिका विद्यालय पर हुए हमले में कई बच्चों की मौत के बाद अमेरिका अंतरराष्ट्रीय जांच के घेरे में है। उधर ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी ने राष्ट्रपति ट्रंप को सीधी धमकी देते हुए कहाकि वे अपना ध्यान रखें ताकि कहीं उन्हें मिटा न दिया जाए। लारीजानी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरानी राष्ट्र आपकी खोखली धमकियों से नहीं डरता। आपसे बड़े लोग भी ईरान को नहीं मिटा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान के हमलों के बावजूद कैसे स्थिर है यूएई, राजदूत ने आंकड़ों के साथ बताई कहानी
ये भी पढ़ें:इजरायल और खाड़ी देशों पर ईरान के नए हमले, बढ़ाया दबाव; तेल के दाम पर असर
ये भी पढ़ें:ईरान जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में युद्धपोत भेजेगा भारत, क्या है प्लान?

ईरान की तरफ से यह प्रतिक्रिया ट्रंप के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आपूर्ति रोकी, तो अमेरिका ईरान पर 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।