इजरायल और खाड़ी देशों पर ईरान के नए हमले, बढ़ाया दबाव; तेल के दाम पर असर
ईरान ने मंगलवार को इजरायल और खाड़ी अरब देशों पर मंगलवार को नए हमले किए। इसके साथ ही उसने मिडिल ईस्ट में दबाव बनाए रखा है। इसके चलते यह पूरा क्षेत्र तो प्रभावित है साथ ही, दुनिया की अन्य अर्थव्यवस्थाओं पर इसका असर दिखाई दे रहा है।
ईरान ने मंगलवार को इजरायल और खाड़ी अरब देशों पर मंगलवार को नए हमले किए। इसके साथ ही उसने मिडिल ईस्ट में दबाव बनाए रखा है। इसके चलते यह पूरा क्षेत्र तो प्रभावित है साथ ही, दुनिया की अन्य अर्थव्यवस्थाओं पर इसका असर दिखाई दे रहा है। खाड़ी देशों में चल रही दुनिया के विभिन्न देशों में तेल और गैस के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है।
लगातार बज रहे सायरन
संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और बहरीन में आने वाले मिसाइलों की चेतावनी के लिए सायरन बजाए गए। जबकि सऊदी अरब ने कहाकि उसने अपने तेल-समृद्ध पूर्वी क्षेत्र में दो ड्रोन नष्ट कर दिए हैं। वहीं, कुवैत के नेशनल गार्ड ने कहा कि उसने छह ड्रोन मार गिराए हैं। बाद में येरुशलम में भी सायरन बजे और तेल अवीव में विस्फोटों की आवाज़ें सुनाई दीं। इजरायली डिफेंस सिस्टम ने अपनी तरफ हो रहे हमले को इंटरसेप्ट करना शुरू कर दिया। इसके बाद सेना ने बताया कि उसने ईरानी मिसाइल लॉन्च डिटेक्ट किया है।
ईरान की तरफ से जुबानी वार
इन हमलों के बीच ईरान की तरफ से जुबानी वार भी हो रहा है। ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बघेर कालीबाफ ने एक्स पर चुनौती भरे अंदाज में लिखा है कि हम निश्चित रूप से युद्धविराम के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हम मानते हैं कि हमलावर के मुंह पर पंच मारना चाहिए ताकि वह एक सबक सीखे और कभी हमारे प्यारे ईरान पर हमला करने का विचार न करे। इजरायल और इस क्षेत्र में अमेरिकी बेसों पर मिसाइलें और ड्रोन दागने के अलावा, ईरान ऊर्जा ठिकानों को भी निशाना बना रहा है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हर्मुज को भी बंद कर दिया है, इसके चलते तेल की कीमतें बढ़ गई हैं।
ट्रंप ने क्या कहा
इस बीच अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है। हालांकि ट्रंप ने पहले कहा था कि यह युद्ध एक महीने या उससे अधिक समय तक चल सकता है। लेकिन बदले हालात में वह डर को कम करने के मकसद से बदला हुआ बयान दे रहे हैं। वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान पर हमले जारी रहेंगे। उन्होंने कहाकि हमारा उद्देश्य ईरानी लोगों को अत्याचार से मुक्त करना है। लेकिन अंततः यह उन पर निर्भर करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन