US Iran war update Waiting for you in Hormuz Iran defies US Navy threaten to halt regional oil exports हॉर्मुज में तुम्हारा इंतजार कर रहे, ईरान ने अमेरिकी नौसेना को ललकारा; तेल को लेकर दी बड़ी धमकी, International Hindi News - Hindustan
More

हॉर्मुज में तुम्हारा इंतजार कर रहे, ईरान ने अमेरिकी नौसेना को ललकारा; तेल को लेकर दी बड़ी धमकी

ईरानी प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने दावे के उलट, अमेरिकी जहाज, पोत और सभी लड़ाकू विमान इस इलाके से भाग गए हैं और वे ईरान की शक्तिशाली मिसाइलों और ड्रोन से बचने के लिए एक हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी पर तैनात हैं।

Tue, 10 March 2026 11:45 AMJagriti Kumari वार्ता, तेहरान
share
हॉर्मुज में तुम्हारा इंतजार कर रहे, ईरान ने अमेरिकी नौसेना को ललकारा; तेल को लेकर दी बड़ी धमकी

भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की हो कि पश्चिम एशिया में दस दिनों से जारी यह युद्ध लगभग खत्म हो चुका है, ईरान ना तो किसी भी समझौते, और ना ही समर्पण के मूड में लग रहा है। ईरान की सेना के प्रवक्ता ने मंगलवार तड़के कहा है कि उनके फौजी हॉर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसैनिक बेड़े का इंतजार कर रहे हैं और युद्ध को कब खत्म करना है, यह अब ईरान के हाथों में है।

ईरान की सरकारी मीडिया ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता मेजर जनरल अली मोहम्मद नैनी के इस बयान की जानकारी की। रिपोर्ट के मुताबिक यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा को लेकर दिए गए हालिया बयानों के जवाब में की गई है। नैनी ने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल हॉर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में अमेरिकी नौसैनिक बेड़े और विमान वाहक पोत जेराल्ड फोर्ड का इंतजार कर रहे हैं।

भाग गए अमेरिकी जहाज- ईरानी प्रवक्ता

ईरानी प्रवक्ता ने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने दावे के उलट इस इलाके से अमेरिकी जहाज, पोत और सभी लड़ाकू विमान क्षेत्र से भाग गए हैं और वे ईरान की शक्तिशाली मिसाइलों और ड्रोन से बचने के लिए एक हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी पर तैनात हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक मौजूदा समय में मिडिल ईस्ट में दो अमेरिकी विमान वाहक स्ट्राइक समूह तैनात हैं, जिनमें यूएसएस अब्राहम लिंकन अरब सागर में और यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड स्वेज नहर से गुजरने के बाद लाल सागर में तैनात है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल की एक बूंद के भी लिए तरसा देगा ईरान, अब बाब-अल-मंदेब को भी बंद करने की योजना

डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी चेतावनी

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि जलमार्ग सुरक्षित रहेगा और चेतावनी दी थी कि अगर ईरान किसी भी जहाज पर हमला करने की कोशिश करता है तो उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। ट्रंप ने पहले यह भी कहा था कि उनका प्रशासन जलडमरूमध्य पर कब्जा करने के बारे में सोच रहा है और जरूरत पड़ने पर नौसेना टैंकरों की सुरक्षा करेगी। नैनी ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी रहे तो ईरान क्षेत्र से एक लीटर तेल का निर्यात भी नहीं होने देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US कर देगा तेल वाला खेल, ईरान के भंडार पर करेगा कब्जा? ट्रंप के बयान से हलचल

युद्ध लगभग खत्म- डोनाल्ड ट्रंप

इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक और सनसनीखेज बयान दिया है। ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष पर महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा है कि युद्ध लगभग पूरा हो चुका है और अमेरिका अपने निर्धारित समय से काफी आगे चल रहा है। ट्रंप ने फ्लोरिडा के डोराल में मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया है कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक अमेरिका और इजरायल ने ईरान के पांच हजार ठिकानों पर हमले किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध लगभग खत्म हो चुका है… डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान ने भी दे दिया जवाब

युद्ध को लगभग पूरा हो जाने की बात बताने के कुछ घंटों बाद फ्लोरिडा में फिर से ईरान के विषय पर बोलते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमने एक छोटी यात्रा की क्योंकि हमें लगा कि कुछ बुराई को खत्म करने के लिए ऐसा करना जरूरी था। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि आप देखेंगे कि यह एक बहुत ही कम समय की यात्रा होने जा रही है। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि हमने पहले ही कई मायनों में जीत हासिल कर ली है, लेकिन हमने अभी पर्याप्त जीत हासिल नहीं की है। उन्होंने संकल्प जताते हुए कहा कि हम इस लंबे समय से चले आ रहे खतरे को हमेशा के लिए समाप्त करने और अंतिम जीत हासिल करने के लिए पहले से कहीं अधिक दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।