US Iran War latest Iran hits fully loaded Kuwaiti oil tanker near Dubai port fire onboard ईरान का बड़ा हमला, दुबई पोर्ट के पास तेल से भरे कुवैती टैंकर को उड़ाया; जहाज पर 24 लोग थे सवार, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान का बड़ा हमला, दुबई पोर्ट के पास तेल से भरे कुवैती टैंकर को उड़ाया; जहाज पर 24 लोग थे सवार

ईरान ने दुबई पोर्ट के पास इस जहाज को निशाना बनाया। हमला सोमवार आधी रात को हुआ जिससे अफरा तफरी मच गई। अधिकारियों ने ऑयल स्पिल का खतरा बताया है।

Tue, 31 March 2026 07:41 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान का बड़ा हमला, दुबई पोर्ट के पास तेल से भरे कुवैती टैंकर को उड़ाया; जहाज पर 24 लोग थे सवार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खार्ग द्वीप को निशाना बनाए जाने की धमकी के बाद ईरान ने दुबई पोर्ट के पास बड़ा हमला कर दिया है। ईरान ने यहां तेल से लदे एक तेल टैंकर को उड़ा दिया है, जिसमें करीब 2 दर्जन लोग सवार थे। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (KPC) ने एक बयान में बताया कि ईरान ने दुबई बंदरगाह के एंकरेज इलाके में तेल से भरे इस कुवैती टैंकर पर हमला किया है। हमले से टैंकर के बाहरी में आग लग गई है।

फारस की खाड़ी में जहाजों पर ईरान का यह ताजा हमला आधी रात के ठीक बाद हुआ। ईरान ने इस बार 'अल-सलमी' नाम के विशाल कच्चे तेल के टैंकर को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया है कि जहाज में तब 24 क्रू मेंबर्स थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत आने वाले विमान पर हमले से आग बबूला ईरान, US की हरकत को वॉर क्राइम बताया

KPC ने एक बयान जारी कर कहा, “आपातकालीन बचाव और दमकल टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। वे इस समय संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति को काबू में करने और नियंत्रित करने का काम कर रही हैं।” वहीं KPC ने आशंका जताई कि इस हमले के कारण आस-पास के पानी में तेल फैल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होर्मुज खोलो, वरना पावर प्लांट-तेल कुओं से हाथ धो लो;ईरान को ट्रंप की नई चेतावनी

ईरान के हमले जारी

गौरतलब है कि ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद से खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों को लगातार निशाना बनाया है। इससे पहले सोमवार को, सऊदी अरब के रास तनुरा तट के पास स्थित एक ग्रीक झंडे वाले कंटेनर जहाज पर भी हमले की सूचना मिली थी। वहीं खाड़ी देशों के उर्जा ठिकानों पर भी ईरान ने लगातार ड्रोन और मिसाइलें बरसाई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब इजरायल के पास परमाणु हैं, तो ईरान क्यों नहीं रख सकता; अलग कानून की एक वजह

ट्रंप की धमकी से भड़का ईरान

इससे पहले ईरान ने युद्ध रोकने के लिए बातचीत से भी इनकार किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खार्ग द्वीप पर धमकी को लेकर ईरान आग बबूला है और ईरान ने चेतावनी भी दी है कि ऐसे किसी भी हमले की स्थिति में वह खाड़ी देशों में तेल ठिकानों को तबाह कर देगा। ईरान के खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम ज़ोलफकारी ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका और इजरायल द्वारा थोपे गए युद्ध का अंत ईरान ही तय करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।