US Iran tension Russia Iran send ships for joint drills in Strait of Hormuz मिडिल ईस्ट में और बढ़ेगा पारा; ईरान का साथ देने आ गया रूस, नेवी ड्रिल से बौखलाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, International Hindi News - Hindustan
More

मिडिल ईस्ट में और बढ़ेगा पारा; ईरान का साथ देने आ गया रूस, नेवी ड्रिल से बौखलाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

गौरतलब है कि ईरान और रूस का यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब यहां अमेरिकी युद्धपोत पहले से ही तैनात हैं। 24 घंटों में अमेरिका ने ईरान की तरफ 50 से ज्यादा फाइटर जेट भेज दिए हैं।

Wed, 18 Feb 2026 02:41 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
मिडिल ईस्ट में और बढ़ेगा पारा; ईरान का साथ देने आ गया रूस, नेवी ड्रिल से बौखलाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी के बाद अब तनाव चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। खबर है कि यहां ओमान सागर और उत्तरी हिंद महासागर में ईरान और रूस मिलकर एक साझा युद्धाभ्यास करने जा रहे हैं। दोनों देशों का यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बौखलाहट को और बढ़ा देगा। यह इसीलिए भी अहम है कि अमेरिका ने ईरान को चेतावनी देने के लिए इस इलाके में पहले से ही 2 युद्धपोत भेज दिए हैं। वहीं मंगलवार को अमेरिका ने महज 24 घंटे में 50 से ज्यादा फाइटर जेट्स भेज दिए हैं।

ईरान की अर्ध सरकारी फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने एक रिपोर्ट में बताया कि ईरान और रूस गुरुवार को ओमान सागर और उत्तरी हिंद महासागर में नेवी ड्रिल करेंगे। होर्मुज स्ट्रेट में बीते दिनों ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने भी मिलिट्री ड्रिल किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान की तबाही का इंतजाम, अमेरिका ने 24 घंटे में भेज दिए 50 से ज्यादा फाइटर जेट्स

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी नेवी कमांडर हसन मघसूदलू ने कहा है कि इसका मकसद दोनों देशों के बीच तालमेल बढ़ाना है। उन्होंने कहा, “इसका मकसद समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए तालमेल बनाना है। साथ ही समुद्री आतंकवाद से निपटना, इस जॉइंट एक्सरसाइज के मुख्य लक्ष्यों में से हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जहां ईरान कर रहा है सैन्य अभ्यास; क्या है अहमियत

गौरतलब है कि ईरान और रूस का यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब यहां अमेरिकी युद्धपोत पहले से ही तैनात हैं। अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी लगाते बढ़ा रहा है। 24 घंटों में अमेरिका ने ईरान की तरफ 50 से ज्यादा फाइटर जेट तैनात कर दिए हैं। रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई है कि ये एयरक्राफ्ट्स किसी बड़े ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डुबा सकते हैं अमेरिकी युद्धपोत, ईरान के सुप्रीम लीडर की ट्रंप को खुली चेतावनी

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक US इस इलाके में अपनी हवाई और समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने में जुटा है। कई F-22, F-35 और F-16 फाइटर जेट को इलाके की ओर जाते हुए रिकॉर्ड किया है। इनके साथ कई एरियल रिफ्यूलिंग टैंकर भी देखे गए हैं। इससे पहले अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने दो युद्धपोत पहले ही तैनात कर दिए हैं। USS गेराल्ड आर. फोर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप कैरिबियन से निकल चुका है और अब मिड-अटलांटिक पहुंच चुका है। यह तेजी से ईरान की ओर बढ़ रहा है। USS अब्राहम लिंकन और कई दूसरे एयरक्राफ्ट्स यहां पहले से ही मौजूद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।