US Iran latest news Donald Trump Says he will visit Pakistan for sighning Deal with Iran praise asim munir समझौता हुआ तो खुद जाऊंगा पाकिस्तान, ट्रंप ने किया ऐलान; आसिम मुनीर का फिर किया गुणगान, International Hindi News - Hindustan
More

समझौता हुआ तो खुद जाऊंगा पाकिस्तान, ट्रंप ने किया ऐलान; आसिम मुनीर का फिर किया गुणगान

इससे पहले पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता के लिए जोर लगा रहा है। इस कोशिश में पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख कई अन्य अधिकारियों के साथ ईरान पहुंचे थे। बातचीत इस्लामाबाद में हो सकती है।

Fri, 17 April 2026 06:54 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
समझौता हुआ तो खुद जाऊंगा पाकिस्तान, ट्रंप ने किया ऐलान; आसिम मुनीर का फिर किया गुणगान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा दावा करते हुए एक और बड़ी घोषणा की है। ट्रंप ने गुरुवार को कहा है कि अगर युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के साथ कोई समझौता होता है और उस पर इस्लामाबाद में दस्तखत होते हैं, तो वह खुद पाकिस्तान जा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उन्हें बेहद चाहता है और पाक अधिकारी चाहते हैं कि ट्रंप वहां जाए।

ट्रंप ने नेवादा और एरिजोना की यात्रा पर जाते समय, वाइट हाउस के लॉन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि US और ईरान के बीच अगले हफ्ते खत्म होने वाले सीजफायर को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि ट्रंप ने आगे कहा कि हो सकता है कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत न पड़े। ट्रंप ने कहा, "अगर इस्लामाबाद में किसी समझौते पर दस्तखत होते हैं, तो मैं वहां जा सकता हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप को ठेंगा दिखाने की तैयारी में यूरोप, होर्मुज को लेकर पक रही कौन सी खिचड़ी?

आसिम मुनीर का किया गुणगान

ट्रंप ने आगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ भी की। ट्रंप ने कहा, ''फील्ड मार्शल बहुत अच्छे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बहुत अच्छे हैं, इसलिए शायद मैं जाऊं। वे मुझे चाहते हैं।'' ट्रंप ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने मध्यस्थ के तौर पर “बहुत शानदार” काम किया है और उसकी भूमिका काफी रचनात्मक रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान पहुंचे आसिम मुनीर तो शहबाज शरीफ तुर्की-सऊदी रवाना; युद्ध रुकवा पाएगा PAK?

पाकिस्तान ने लगाया दम

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता पाकिस्तान में कराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया है। आसिम मुनीर खुद इस काम में लगे हुए हैं और इस सिलसिले में वे बीते बुधवार को तेहरान भी पहुंचे। मुनीर ने यहां ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ से मुलाकात की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ पाकिस्तान ही है मीडिएटर, बाकी दुनिया...; सीजफायर पर क्या बोला अमेरिका

इस्लामाबाद वार्ता हुई फेल

बता दें कि इससे पहले बीते सप्ताह दोनों देशों के प्रतिनिधि इस्लामाबाद में बातचीत के लिए जुटे थे, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया। जहां पिछली बार अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने की थी, वहीं ईरान की ओर से अब्बास अराघची इस्लामाबाद पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई जिनमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक जैसे मुद्दे शामिल हैं। ईरान इस पर समझौता करने को तैयार नहीं है। हालांकि ट्रंप ने गुरुवार रात बड़ा दावा किया है कि ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने पर सहमत हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।