ukraine drone fire in russia three regions second big attack in three days after trump threat putin ट्रंप की धमकी से पुतिन के तेवर ढीले तो आग उगल रही यूक्रेनी सेना, रूस पर 3 दिन में दूसरा बड़ा अटैक, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप की धमकी से पुतिन के तेवर ढीले तो आग उगल रही यूक्रेनी सेना, रूस पर 3 दिन में दूसरा बड़ा अटैक

  • रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद जहां रूस के तेवर ढीले हो गए हैं, यूक्रेन ने रूस पर आग उगलना शुरू कर दिया है। रूस पर तीन दिन में दूसरा बड़ा हमला हुआ है।

Sun, 26 Jan 2025 02:42 PMGaurav Kala ब्लूमबर्ग, मॉस्को
share
ट्रंप की धमकी से पुतिन के तेवर ढीले तो आग उगल रही यूक्रेनी सेना, रूस पर 3 दिन में दूसरा बड़ा अटैक

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की गद्दी संभालते ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उन्होने रूस और यूक्रेन युद्ध को 100 दिन के भीतर खत्म करने का वादा किया। ट्रंप ने यूक्रेन को श्मशान का मैदान कहा और रूस को नसीहत देते हुए युद्ध रोकने की सलाह दी। ट्रंप ने कहा कि अगर रूस युद्ध नहीं रोकता है तो वह अधिक प्रतिबंध लागू कर सकते हैं। अब कुछ दिनों से पुतिन के तेवर तो ढीले हो गए हैं, लेकिन यूक्रेनी लड़ाकों ने रूसी धरती पर हमले तेज कर दिए हैं। मॉस्को ने रविवार को एक बयान में कहा कि यूक्रेन ने उसके तीन क्षेत्रों पर हवाई हमले किए हैं। इनमें से एक देश का सबसे बड़ा तेल रिफाइनरी इलाका भी है। यहां तीन दिन में दूसरा बड़ा हमला हुआ है। रिफाइनरी फैक्ट्री पर आग लगने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

यूक्रेन ने रूस के तीन क्षेत्रों पर कई ड्रोन हमले किए हैं, जिनमें रियाज़ान क्षेत्र भी शामिल है। यह देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक है। यह जानकारी मॉस्को के अधिकारियों ने दी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रातभर रियाज़ान, कुर्स्क और बेलगोरोड क्षेत्रों में कुल 15 मानव रहित विमान मार गिराए गए।

स्थानीय निवासियों द्वारा टेलीग्राम चैनलों पर अपुष्ट वीडियो साझा किए गए हैं। रियाज़ान तेल रिफाइनरी पर तीन दिन में दूसरा बड़ा हमला हुआ है। हालांकि, इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रियाज़ान क्षेत्र के गवर्नर पावेल मालकोव ने कहा कि रातभर हुए ड्रोन हमले के बाद अधिकारियों द्वारा संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप होते तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता; पुतिन बोले- 2020 के चुनाव में हुई धांधली
ये भी पढ़ें:यूक्रेन ने रूस में घुसकर लगाई आग, जलकर खाक हो गईं फैक्ट्रियां; बढ़ सकता है युद्ध

यूक्रेन के जनरल स्टाफ के अनुसार, शुक्रवार को रियाज़ान रिफाइनरी में एक ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। यह रिफाइनरी Rosneft PJSC के स्वामित्व में है। आग के चलते डीजल और जेट ईंधन बनाने में इस्तेमाल होने वाले हाइड्रोट्रीटर को नुकसान पहुंचा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।