ukraine drone attack deep inside russa fire in oil refinery may ignite more big war यूक्रेन ने रूस में घुसकर लगा दी आग, जलकर खाक हो गईं फैक्ट्रियां; भयंकर रूप ले सकता है युद्ध, International Hindi News - Hindustan
More

यूक्रेन ने रूस में घुसकर लगा दी आग, जलकर खाक हो गईं फैक्ट्रियां; भयंकर रूप ले सकता है युद्ध

  • एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह यूक्रेन और रूस का युद्ध रुकवाने के लिए बातचीत करवाएंगे। वहीं यूक्रेन रूस में घुसकर वार कर रहा है। ऐसे में युद्ध के और भयंकर हो जाने की आशंका है।

Fri, 24 Jan 2025 09:35 PMAnkit Ojha रॉयटर्स
share
यूक्रेन ने रूस में घुसकर लगा दी आग, जलकर खाक हो गईं फैक्ट्रियां; भयंकर रूप ले सकता है युद्ध

गाजा में 15 महीने के बाद इजरायल और हमास में युद्धविराम लागू हो गया है। वहीं रूस और यूक्रेन के युद्ध को तीन साल पूरे होने को हैं लेकिन युद्धविराम के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। यूक्रेन भी अब रूस में अंदर तक हमले कर रहा है। शुक्रवार को यूक्रेन ने ड्रोन से हमला करके रूस के एक ऑइल रिफाइनरी और माइक्रोचिप फैक्ट्री को नष्ट कर दिया। जानकारों का कहना है कि इसके बाद रूस भी यूक्रेन पर कोई बड़ा हमला कर सकता है। रूस ने कहा था कि उसने एक ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया। हालांकि रॉयटर्स के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि रायाजान शहर की सबसे पुरानी रिफाइनरी में आग लगी और बड़ा नुकसान हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि रिफाइनरी का ऑइल स्टोरेज जलकर खाक हो गया। इसके अलावा हाइड्रोटीटर यूनिट और रेलवे लोडिंग रैक में भी आग लग गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा गया कि ऑइल रिफाइनरी धूंधूं कर जल रही हैं। वहीं लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि रॉयटर्स इस वीडिय फुटेज की लोकेशन को वेरिफाइ नहीं कर पाया।

जानकारों का कहना है कि यूक्रेन ने इस तरह के हमले करके बता दिया है कि वह रूस में अंदर तक वार कर सकता है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद अगर उनकी किसी पहले से रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत होती भी है तो यूक्रेन दबने को तैयार नहीं होगा। उसने आक्रामक रवैया अपनाकर अपना पक्ष मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप की ओपेक और सऊदी अरब से बड़ी अपील, तेल का रेट 1% लुढ़का
ये भी पढ़ें:घायल जवानों पर बेरहमी, जंग में जबरन भेजने के लिए रूसी अफसरों ने बरसाए डंडे-VIDEO

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह चाहते हैं कि लगभग तीन साल से चल रहा यह युद्ध खत्म हो जाए। शुक्रवार को व्लादिमीर पुतिन ने भी कह दिया है कि वह भी यूक्रेन युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप से बात करने को तैयार थे लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ऐसा नहीं चाहते थे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के साथ “समझौता करना चाहिए”। ट्रंप ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति के साथ यथाशीघ्र मुलाकात करेंगे।

वहीं रूस के विदेश मंत्री सरजेई लावरोव ने कहा कि उन्हें कोई भी ऐसा संकेत नहीं मिल रहा है जिससे पता चले कि यूक्रेन या फिर पश्चिम के देश शांति वार्ता करना चाहते हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन के 121 से ज्यादा ड्रोन रायजान इलाके में हमला करने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें विफल कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।